{"_id":"60b3d3e68ebc3e281d50ada5","slug":"jammu-and-kashmir-29-patients-including-retired-ias-officer-died-2256-new-cases","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: रिटायर्ड आईएएस अधिकारी समेत 29 मरीजों की मौत, 2256 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: रिटायर्ड आईएएस अधिकारी समेत 29 मरीजों की मौत, 2256 नए मामले
Sun, 30 May 2021 11:35 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 30 May 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के 2256 नए मामलों की पुष्टि हुई। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी समेत 29 मरीजों की मौत भी हुई है। जम्मू संभाग में 823 व कश्मीर में 1433 नए मामले आए हैं। 3805 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इससे एक्टिव मामले कम होकर 37677 पर पहुंच गए हैं। जम्मू संभाग में बीस व कश्मीर में नौ मरीजों की मौत हुई। सबसे ज्यादा सात मरीजों की मौत जम्मू के जीएमसी अस्पताल में हुई है। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में छह, सीएच उधमपुर में एक, रामबन जिला अस्पताल में एक, राजोरी गवर्नमेंट अस्पताल में एक, राजोरी जीएमसी में दो, बत्रा अस्पताल में एक, कटड़ा स्थित नारायणा अस्पताल में एक मरीज की जान गई है। वहीं श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में दो, स्किम्स जेवीसी बेमिना में एक, सौरा अस्पताल में एक, कुलगाम जिला अस्पताल में दो, जीएमसी बारामुला, तंगधार सीएचसी और श्रीनगर के बेस अस्पताल में एक-एक मरीज की मौत हुई है।
coronavirus in jammu kashmir
- फोटो : बासित जरगर
नए संक्रमित मामलों में जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 339, उधमपुर में 65, राजोरी में 92, डोडा में 77, कठुआ में 32, सांबा में 25, किश्तवाड़ में 16, पुंछ में 69, रामबन में 66 व रियासी में 34 नए मामले आए हैं।
coronavirus in jammu kashmir
- फोटो : बासित जरगर
कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 350, बारामुला में 164, बडगाम में 170, पुलवामा में 140, कुपवाड़ा में 77, अनंतनाग में 154, बांदीपोरा में 67, गांदरबल में 190, कुलगाम में 96 और शोपियां में 25 नए मामले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir
- फोटो : संजय गुप्ता
ऐसे में प्रदेश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2 लाख 88 हजार 940 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
lockdown in jammu kashmir
- फोटो : संजय कुमार
247393 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और एक्टिव मामलों की संख्या 37677 रह गई है। मृतकों की संख्या बढ़कर 3870 पर पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: महामारी के साथ महंगाई ने तड़के में लगाई आग, जानिए कितने बढ़ गए दालों के दाम
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: महामारी के साथ महंगाई ने तड़के में लगाई आग, जानिए कितने बढ़ गए दालों के दाम