फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: वीकेंड पर पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार, होटलों में बुकिंग फुल, वाहनों में रात गुजारने को मजबूर लोग

Sun, 13 Jun 2021 08:08 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 13 Jun 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
J&K: Tourist places buzzing with tourists on weekends, bookings in hotels full, people forced to spend the night in vehicles
Patnitop jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला
मैदानों में दिनप्रतिदिन भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे निजात पाने के लिए लोग जम्मू संभाग के पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। वीकेंड पर पटनीटॉप, नत्थाटॉप और सनासर सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। पार्कों और सड़कों पर सैलानियों को देखा जा सकता है। होटलों में बुकिंग फुल चल रही है, जिस कारण जगह नहीं मिलने पर सैलानी वाहनों में रात गुजारने को मजबूर हैं। बढ़ती गर्मी से निजात पाने में पटनीटॉप, नत्थाटॉप व सनासर में देवदार के पेड़, जलवायु और ठंडी हवा सैलानियों को राहत दे रही है। वहीं, पटनीटॉप में बढ़ी वाहनों की संख्या से जाम की स्थिति भी उत्पन्न होने लगी है। शनिवार को पुलिस ने बिना मास्क, सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने सहित गाड़ियों की गलत पार्किंग को लेकर कई लोगों के चालान भी काटे हैं। वीकेंड पर पटनीटॉप के सभी होटल फुल थे और कई सैलानियों को वापस लौटना पड़ा है।
J&K: Tourist places buzzing with tourists on weekends, bookings in hotels full, people forced to spend the night in vehicles
पटनीटॉप कोरोना टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
कोरोना जांच के बाद ही मिलेगा पटनीटॉप में प्रवेश
कोरोना संकट के बीच पटनीटॉप में प्रवेश के लिए जांच अनिवार्य कर दी गई है। इसके साथ ही चिनैनी पास पटनीटॉप मार्ग पर शनिवार को कोरोना जांच शिविर लगा कर सैलानियों की जांच की गई।
चिनैनी-पटनीटॉप मार्ग पर एसडीपीओ अहमद शाफी जरगर, थाना प्रभारी चरणजीत सिंह, नायब तहसीलदार बलबंत सिंह ने नाका लगाया था।
J&K: Tourist places buzzing with tourists on weekends, bookings in hotels full, people forced to spend the night in vehicles
पटनीटॉप कोरोना टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पटनीटॉप जाने वाले वाहनों को रोक कर पहले कोरोना जांच करवाने के निर्देश दिए। कुछ लोग कोरोना जांच करवाकर पटनीटॉप की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
J&K: Tourist places buzzing with tourists on weekends, bookings in hotels full, people forced to spend the night in vehicles
पटनीटॉप कोरोना टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
वहीं, अन्य सुद्धमहादेव और मानतलाई की ओर निकल गए। इसके साथ ही होटल में बुकिंग होने वालों को ही आगे जाने दिया गया।
विज्ञापन
J&K: Tourist places buzzing with tourists on weekends, bookings in hotels full, people forced to spend the night in vehicles
पटनीटॉप - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पटनीटॉप में वीकेंड कोरोना कर्फ्यू में लोगों की बढ़ती आमद को देखते हुए प्रशासन ने कोरोना टेस्टिंग करवाने का फैसला किया है। एसडीएम अब्दुल सत्तार ने इसकी पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर में कोरोना: शालामार जच्चा-बच्चा अस्पताल में ओपीडी बहाल, इन नंबरों पर फोन कर लें अप्वाइंटमेंट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed