फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

J&K: पीएम मोदी के दौरे से पहले कश्मीर में दिखे आईएसआईएस के झंड़े, जमकर हुआ पथराव

Sat, 19 May 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 19 May 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
ISIS FLAG SEEN IN VALLEY BEFORE MODI VISIT TO JAMMU AND KASHMIR
KASHMIR - फोटो : BASIT ZARGAR
घाटी में मोदी के दौरे से पहले आतंकी संगठन आईएसआईएस की झंडे देखने को मिले। जुमे की नमाज के बाद हुए हिंसक झड़प में युवाओं ने सुरक्षाबलों पर पथराव करते हुए आईएस के झंडे दिखाए।
ISIS FLAG SEEN IN VALLEY BEFORE MODI VISIT TO JAMMU AND KASHMIR
KASHMIR - फोटो : social media
रमजान के पाक महीने में भी सुरक्षाबलों पर पत्थरबाज पत्थर बरसाने में बाज नहीं आए। घाटी के कई इलाकों में जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए। अलगाववादियों की ओर से फलस्तीन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए प्रदर्शन की काल दी गई थी। 
ISIS FLAG SEEN IN VALLEY BEFORE MODI VISIT TO JAMMU AND KASHMIR
KASHMIR - फोटो : BASIT ZARGAR
श्रीनगर के पुराने शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद युवा मस्जिद परिसर से बाहर आए और आजादी के हक में नारेबाजी की।
इस दौरान उनके हाथों में पाकिस्तानी झंडों के अलावा आतंकी संगठन आईएसआईएस, लश्कर, जैश, अल-बद्र के झंडों के साथ-साथ आतंकियों के पोस्टर भी देखने को मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ISIS FLAG SEEN IN VALLEY BEFORE MODI VISIT TO JAMMU AND KASHMIR
KASHMIR - फोटो : BASIT ZARGAR
युवाओं ने वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों पर पत्थर बरसाए। भड़की हिंसा को काबू में करने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे और पेलेट गन का भी इस्तेमाल किया। देर शाम तक झड़पें जारी रहने से इलाके में तनाव रहा। 
विज्ञापन
ISIS FLAG SEEN IN VALLEY BEFORE MODI VISIT TO JAMMU AND KASHMIR
KASHMIR - फोटो : BASIT ZARGAR
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के ओल्ड टाउन और लाल चौक में भी नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच भिड़ंत देखने को मिली। जेआरएल समर्थकों ने मायसूमा और हुर्रियत (जी) ने श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में रैली निकाली। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed