कहते हैं पंखों से नहीं हौसलों से उड़ान भरी जाती है...जम्मू-कश्मीर के हालात अक्सर यहां के युवाओं के सपनों को दबाने का प्रयास करते हैं। लेकिन घाटी की इस धरती पर कुछ ऐसे भी होनहार सामने आते हैं जो हालातों को कुचलकर अपनी मंजिल पा लेते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है पहले ही प्रयास में एम्स एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा पास करने वाली इरमीम शमीम की। राजोरी जिले के धनौर गांव की रहने वाली इरमीम शमीम गुर्जर समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की प्रवेश परीक्षा पास कर अपनी मंजिल पाई है।
जम्मू-कश्मीरः हालातों पर भारी इरमीम के हौसले, पहले प्रयास में बेटी ने रचा इतिहास, पेश की अद्भुत नजीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 26 Aug 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन