{"_id":"57f7c2a34f1c1b6c5326f67a","slug":"indian-army-protecting-nation-on-border-even-in-festivals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PICS: सरहद पर सेना की ऐसी सख्त चौकसी के आगे पाकिस्तान का हर नापाक मंसूबा हो रहा ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PICS: सरहद पर सेना की ऐसी सख्त चौकसी के आगे पाकिस्तान का हर नापाक मंसूबा हो रहा ध्वस्त
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 07 Oct 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
देश में नवरात्र का पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है । अगले कुछ दिनों में आने वाले विजयादशमी के त्योहार के लिए देश के हर भाग में खासा उत्साह है । त्योहारों के इस माहौल में भी देश के फौजी सरहद पर हो रही भारी गोलाबारी के बीच अपनी जान दांव पर लगाए देश की रक्षा के लिए खड़े हैं । ऐसे हालात में जब पाकिस्तान की ओर से सीमा पर भारी गोलाबारी हो रही है, सारे देश की सुरक्षा के लिए सेना के जवान सरहद पर पूरी चौकसी से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, तस्वीरों में देखिए सरहद पर सेना के जवानों की जांबाज चौकसी :
Trending Videos
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तान से चल रहे तनाव के बीच एक ओर जहां सीजफायर उल्लंघन से सीमांत क्षेत्रों के ग्रामीण दहशत में हैं वही सारे देश के लोगों में भी भारत की आंतरिक सुरक्षा को लेकर बड़ी चिंता है ।
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से सीमापार से लगातार हो रही घुसपैठ की कोशिश और रोज सीजफायर उल्लंघनों के बीच देश की जांबाज सेना सीमा पर लगातार आतंकियों के नापाक मंसूबों को नाकाम करने में जुटी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तान की ओर से सीमा पर लगातार मोर्टारों से हो रही बमबारी से हर समय फौजियों की जान जाने का जोखिम बना रहता है पर इन सब के बावजूद भी फौजी लगातार बिना किसी बात की परवाह के सीमा पर मुस्तैदी से तैनात हैं ।
विज्ञापन
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
इस तैनाती के बीच ही पाकिस्तान की ओर से चाइनीज मोर्टारों से बमबारी हो रही है । ऐसे मुश्किल हालातों में भी सेना के जवान बेपरवाह पाकिस्तान के हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं ।