फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

J&K: अनंतनाग में आतंकियों से लोहा लेते वक्त शहीद हुए जवान हैप्पी सिंह को सेना ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 28 Sep 2018 05:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 28 Sep 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
indian army pays tribute to soldier happy singh who got martyred in anantnag encounter jammu kashmir
army
जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के काजीगुंड में गुरुवार तड़के आतंकियों से लड़ते वक्त शहीद हुए सेना के जवान हैप्पी सिंह को शुक्रवार को श्रीनगर में श्रद्धांजलि दी गई। इस मुठभेड़ में लश्कर कमांडर छोटा लश्करी उर्फ आसिफ मलिक उर्फ अबू उसामा मारा गया। सेना के 19 आरआर के जवान हैप्पी सिंह शहीद हो गए। शहीद जवान हैप्पी सिंह (24) रामनगर बठिंडा पंजाब के रहने वाले थे। उनके पार्थिक शरीर को शुक्रवार सैन्य सम्मान के साथ उनके पैत्रिक गांव पहुंचा गया। जहां वह पंचतत्व में विलीन होकर अमर हो गए। वहीं इसी यूनिट के दो जवान भोपिंदर सिंह और कुलवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए सेना के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
indian army pays tribute to soldier happy singh who got martyred in anantnag encounter jammu kashmir
army
लश्कर कमांडर कई हत्याओं में था शामिल
मुठभेड़ में मारा गया लश्कर कमांडर आसिफ मलिक कई आतंकी गतिविधियों के अलावा सुरक्षा बलों पर हमलों में शामिल था। इसी साल सुरक्षाबल में सीआरपीएफ जवान की हत्या में भी हाथ था।

 
indian army pays tribute to soldier happy singh who got martyred in anantnag encounter jammu kashmir
army
सुरक्षाबलों की ताबड़तोड़ कार्रवाई से घबराएं अलगाववादी, किया बंद का आह्वान
घाटी में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के विरोध में अलगाववादियों ने शुक्रवार को बंद का आह्ववान किया है। हुर्रियत (जी) प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी, हुर्रियत (एम) प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक तथा जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक के नेतृत्व वाले ज्वाइंट रेजीस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) की ओर से सभी से व्यापारिक प्रतिष्ठान तथा अन्य कारोबारी गतिविधियां बंद रखने की अपील की गई है।

आतंकियों के मारे जाने पर पूरे इलाके में हिंसा भड़क उठी। लोग सड़कों पर उतर आए और सुरक्षा बलों को पत्थरों से निशाना बनाया। स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो पैलेट गन चलाना पड़ा। हिंसा में दर्जनभर से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। इसमें से चार की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian army pays tribute to soldier happy singh who got martyred in anantnag encounter jammu kashmir
army
आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान क्रॉस फायर में श्रीनगर में नागरिक की मौत, हुआ भारी पथराव
उधर श्रीनगर के नूरबाग में आतंकियों के एक घर में छिपे होने कि सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने तड़के घेराबंदी करके ऑपरेशन शुरू कर दिया था। इस दौरान आतंकियों ने अचानक से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक स्थानीय नागरिक की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं आतंकियों कि तरफ से भारी गोलाबारी जारी है। जिसका सुरक्षाबल मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं। वहीं श्रीनगर में मुठभेड़ के बीच पत्थरबाजों की सुरक्षाबलों से झड़प हो गई। इस दौरान जवानों ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को खदेड़ा। 
विज्ञापन
indian army pays tribute to soldier happy singh who got martyred in anantnag encounter jammu kashmir
army
बडगाम में मुठभेड़ में मारा गया हिजबुल आतंकी इरफान अहमद डार पहले एसपीओ था। कुछ महीने पहले ही वह एसपीओ पद छोड़कर आतंकी संगठन में शामिल हुआ था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed