{"_id":"5df9d0868ebc3e87ec7ff826","slug":"indian-army-defused-mortar-missile-in-uri-sector-jammu-kashmir-blasted-the-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाक की दागी हुई मिसाइल उरी सेक्टर में मकान पर गिरी, निष्क्रिय करने के लिए उड़ाना पड़ा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक की दागी हुई मिसाइल उरी सेक्टर में मकान पर गिरी, निष्क्रिय करने के लिए उड़ाना पड़ा घर
Wed, 18 Dec 2019 12:44 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
मोर्टार किया गया निष्क्रिय
- फोटो : आबिद नबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा लगातार रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की जा रही है। ऐसे में कई ऐसे मोर्टार थे जो गिरने के बाद फटे नहीं, उन्हें बुधवार को भारतीय सेना ने निष्क्रिय किया।
इस घर में गिरा था मोर्टार
- फोटो : आबिद नबी
यह मोर्टार एक घर में गिरा था जिसे वहां से हटाने पर वह फट जाता। ऐसे में बम निरोधक दस्ते ने उसे घर के अंदर ही निष्क्रिय किया। मोर्टार घर के अंदर होने के कारण विस्फोट से घर भी छतिग्रस्त हो गया।
बम निरोधक दस्ते ने किया मोर्टार निष्क्रिय
- फोटो : आबिद नबी
पाकिस्तान द्वारा इस साल 3000 से अधिक बार सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा चुका है। इस दौरान पाकिस्तान ने सीमा से सटे रिहाइशी इलाकों और सेना की चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में ही किया मोर्टार निष्क्रिय
- फोटो : आबिद नबी
ऐसा होता है मोर्टार मिसाइल
मोर्टार पूरी दुनिया में प्रचलित हथियारों में से एक है। सदियों से सेनाएं इसे काम में ले रही है। समय के साथ इसमें कई बदलाव किए गए और इसकी मारक क्षमता को बढ़ाया गया। मोर्टार को हल्का बनाया गया ताकि इसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक जवान कंधों पर आसानी से उठा कर ले जा सकें। एक मोर्टार का वजन सामान्य तौर पर साढ़े चार से साढ़े पांच किलोग्राम के बीच में होता है। इन मोर्टार से एक मिनट में आठ से बारह राउंड फायर किए जा सकते है। अधिक दूरी के लिए गोला दागते समय मोर्टार को 45 डिग्री कोण पर रखा जाता है।

कुछ ऐसे होते हैं मोर्टार
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
वहीं कम दूरी पर अधिक ऊंचाई वाली किसी इमारत या दीवार के पीछे गोला दागने के लिए 85 डिग्री तक का कोण बनाया जाता है। मोर्टार से दागे जाने वाले बम सामान्य तौर पर साढ़े आठ सौ से साढ़े नौ सौ ग्राम वजन के होते है। मोर्टार में बम को डालने के बाद इसके नीचे की तरफ एक पिन होती है। इस पिन को दबाने से इसमें लगी स्प्रिंग गोले को बाहर की तरफ उछालती है। मोर्टार से दागा गया बम पच्चीस मीटर से लेकर अस्सी मीटर के दायरे में भारी नुकसान पहुंचाता है। गन के समान कंधों पर रख कर भी दागे जाने वाले मोर्टार भी आ गए है। वहीं कई मोर्टार की मारक क्षमता काफी अधिक बढ़ा दी गई है। ऐसे मोर्टार सेना काम में लेती है।