फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय सेना का ये अभियान देगा आपको प्रेरणा, जानिए इससे जुड़ी कुछ अहम बातें

Wed, 24 Feb 2021 04:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 24 Feb 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
Indian Army carried out plantation campaign in Trna and Bujla areas
रामबन जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद से निपटने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए सेना की ओर से प्रदेशभर में पौधरोपण अभियान शुरू किया गया है। जिला रामबन की खड़ी तहसील में राष्ट्रीय राइफल्स ने जागरूकता शिविर सह पौधरोपण अभियान का आगाज किया। पारिस्थितिकी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए भारतीय सेना ने खड़ी तहसील में वन विभाग बनिहाल के सहयोग से चार दिवसीय पौधरोपण अभियान त्रना क्षेत्र में शुरू किया। जिसमें एक हजार देवदार एवं कायल के पेड़ त्रना, बुजला, अरपिंचला और नाचलाना क्षेत्रों में लगाए जा रहे हैं। इनमें स्कूली बच्चे, युवा, स्थानीय लोग और सरकारी कर्मचारी बढ़-चढ़कर इस अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।



 

Indian Army carried out plantation campaign in Trna and Bujla areas
रामबन जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल खड़ी अध्यक्ष एवं स्थानीय आबादी द्वारा भारतीय सेना द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेना ने खड़ तहसील की भलाई के लिए कम्प्यूटर कक्षाएं एवं ट्यूशन पढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की, जिससे कोविड 19 में बच्चों की पढ़ाई लिखाई की कमी की भरपाई हुई है। जिसके लिए खड़ी तहसील की जनता सेना का आभार व्यक्त करती है। 


 
Indian Army carried out plantation campaign in Trna and Bujla areas
Plantation - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोगों ने कहा कि भारतीय सेना ने खड़ी तहसील में सिलाई केंद्र खोला। जिसके कारण यहां पर बड़ी संख्या में लड़कियां प्रशिक्षण के लिए आती हैं। इससे वह अपने रोजगार के साथ-साथ अन्य कई लड़कियों को रोजगार दे सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army carried out plantation campaign in Trna and Bujla areas
पौधरोपण करते जवान - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर सेना अधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनता का सहयोग होना बहुत जरूरी। हमारा पूरा सहयोग आपके साथ है और समाज के जनकल्याण हेतु हर संभव कदम उठाए जाएंगे जिससे इस क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिले वह एक दिन जरूर इस इलाके का नाम रोशन करेंगे।

विज्ञापन
Indian Army carried out plantation campaign in Trna and Bujla areas
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उन्होंने कहा कि हमारी पूरी टीम आपकी सेवा के लिए हर वक्त तैयार है और अगर कोई भी परेशानी हो आप लोग सीधे हमारे ध्यान में लाएं जिसका समय रहते समाधान किया जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed