फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत-पाकिस्तान तनाव: रात आठ बजे फिर धमाकों के साथ ब्लैकआउट, जम्मू-सांबा में ड्रोन से हमला; दो नागरिकों की मौत

Fri, 09 May 2025 10:39 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विकास कुमार Updated Fri, 09 May 2025 10:39 PM IST
सार

पाकिस्तान ने सांबा, आरएस पुरा, अरनिया सेक्टर में बॉर्डर पर गोलाबारी की है। कश्मीर के उड़ी सेक्टर में सिलीकोट, बोनियार, कमलकोट, मोहरा और गिंगल में गोले बरसाए। भारी गोलाबारी से कई घरों को नुकसान पहुंचा है। मोहरा के पास गोलाबारी से बचने की कोशिश में नर्गिस बेगम नाम की एक महिला की मौत हो गई। पुंछ के लोरन निवासी मोहम्मद अबरार की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन
India Pakistan tension Blackout with explosions again at 8 pm in jammu drone and missile attack two killed
जम्मू में फिर ड्रोन-मिसाइल हमले - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान ने जम्मू सेक्टर में शुक्रवार रात आठ बजे से फिर ड्रोन से हमला शुरू कर दिया। इसके बाद ही पूरे जम्मू संभाग में ब्लैकआउट हो गया। जम्मू, आरएस पुरा, सांबा और अन्य सीमावर्ती इलाकों से धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। भारत के डिफेंस सिस्टम ने एक बार फिर दुश्मन के कई आत्मघाती ड्रोन को नष्ट कर दिया।

Trending Videos
India Pakistan tension Blackout with explosions again at 8 pm in jammu drone and missile attack two killed
मार गिराए गए पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल का मलबा - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सेना ने एंटी गन से की फायरिंग
सांबा में भी ड्रोन देखे जाने के बाद एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया। एंटी गन ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। जम्मू के सतवारी में रात करीब नौ बजे लगातार पांच से छह धमाकों की आवाजें सुनी गईं। जम्मू एयरपोर्ट के पास भी धमाके हुए हैं।


India Pakistan tension Blackout with explosions again at 8 pm in jammu drone and missile attack two killed
मृतक के गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

दो नागरिकों की मौत
ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने दिन में भी अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी को निशाना बनाकर तोपों से भारी गोलाबारी की। इसमें उड़ी और पुंछ में महिला समेत दो नागरिकों की मौत हो गई। सात लोग घायल हुए हैं। उधर, श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 14 मई की रात तक उड़ानों का संचालन रोक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
India Pakistan tension Blackout with explosions again at 8 pm in jammu drone and missile attack two killed
जम्मू में हमले की कोशिश नाकाम - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के इन इलाकों को निशाना बनाने की नापाक कोशिश
पाकिस्तान ने सांबा, आरएस पुरा, अरनिया सेक्टर में बॉर्डर पर गोलाबारी की है। कश्मीर के उड़ी सेक्टर में सिलीकोट, बोनियार, कमलकोट, मोहरा और गिंगल में गोले बरसाए। भारी गोलाबारी से कई घरों को नुकसान पहुंचा है। मोहरा के पास गोलाबारी से बचने की कोशिश में नर्गिस बेगम नाम की एक महिला की मौत हो गई। पुंछ के लोरन निवासी मोहम्मद अबरार की भी मौत हो गई। आईबी और एलओसी पर गोलाबारी के चलते सरहदी गांवों के लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर भेजा गया है। एहतियात के तौर पर तमाम सुरक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
India Pakistan tension Blackout with explosions again at 8 pm in jammu drone and missile attack two killed
भारतीय सेना - फोटो : ANI

शुक्रवार तड़के भी दुश्मन के आठ से 10 ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया
इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने वीरवार रात आठ बजे से शुक्रवार तड़के तक मिसाइलों और ड्रोन से हमले करने के साथ भारी गोलाबारी जारी रखी। जम्मू और उधमपुर सेक्टर में मिसाइल व ड्रोन से हमले किए। भारत के डिफेंस सिस्टम ने आठ से 10 ड्रोन और दो से तीन मिसाइलों को मार गिराया। इन हमलों में किसी सैन्य प्रतिष्ठान को नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने जम्मू सेक्टर में नगरोटा और सुजवां सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर शुक्रवार तड़के 3:30 से लेकर 4:20 के बीच ड्रोन और मिसाइल हमला किया। हमले के चलते रात भर ब्लैकआउट कर दिया गया। प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने के लिए कहा है। पाकिस्तान के ये हमले रात में किए गए हमलों से भी अधिक जोरदार थे। डिफेंस सिस्टम ने इन्हें उतने ही जोरदार तरीके से नाकाम कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed