हेलिकॉप्टर क्रैश की विचलित करने वाली तस्वीरें
सेना का हेलिकॉप्टर ध्रुव बुधवार की शाम बांडीपोरा जिले के साफापोरा इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सैन्य प्रवक्ता बृजेश पांडे ने बताया कि हेलिकॉप्टर ध्रुव के पायलट लेफ्टीनेंट कर्नल राज गुलाटी (देहरादून) तथा सह पायलट मेजर ताहिर हुसैन खान (हैदराबाद) की मौत हो गई। हेलिकॉप्टर रात्रिकालीन प्रशिक्षण उड़ान पर था। हेलिकॉप्टर की लपटों से जंगल में भी आग लग गई। (फोटो - सोशल मीडिया)
हेलिकॉप्टर क्रैश की विचलित करने वाली तस्वीरें
सैन्य प्रवक्ता कर्नल एनएन जोशी ने ध्रुव हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्हें अचानक आसमान से कुछ गिरता दिखाई दिया, जो काफी दूरी पर था। जैसे ही वह लमान जंगल क्षेत्र में गिरा तो जोरदार धमाका हुआ और जंगल से धुएं का गुब्बार उठता दिखा।
फोटो - पायलेट का जला हुआ शव
(फोटो - सोशल मीडिया)
हेलिकॉप्टर क्रैश की विचलित करने वाली तस्वीरें
पुलिस के अनुसार यह सेना का हेलिकॉप्टर था। मौके से दो शव बरामद हुए हैं, जो पायलट और सह पायलट के हो सकते हैं। शव बुरी तरह जलने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई है। घटना के तुरंत बाद जंगल में आग भी लग गई। सेना के प्रवक्ता बृजेश पांडे ने बताया कि कि यह हेलिकॉप्टर सेना की 13 आरआर के हेलिकॉप्टर यूनिट का था, जो नियमित ट्रेनिंग सार्टी पर था। (फोटो - सोशल मीडिया)
हेलिकॉप्टर क्रैश की विचलित करने वाली तस्वीरें
हेलिकॉप्टर ने शाम सात बजे मानसबल बेस से उड़ान भरा था। इसमें एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर सवार थे। पांडे के अनुसार करीब 40 मिनट बाद हेलिकॉप्टर का संपर्क बेस से टूट गया और वह लमान जंगल क्षेत्र में किसी चीज से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। (फोटो - सोशल मीडिया)
हेलिकॉप्टर क्रैश की विचलित करने वाली तस्वीरें
पांडे ने बताया कि फिलहाल जांच जारी है। जांच के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का पता लग पाएगा। पुलिस, सेना और दमकल विभाग की टीमें खबर लिखे जाने तक घटना स्थल पर मौजूद थीं। (फोटो - सोशल मीडिया)