फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर में तीन जगह फटे बादल, देखिए तस्वीरें

Fri, 17 Jul 2015 12:45 AM IST
Updated Fri, 17 Jul 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन

कश्मीर में तीन जगह फटे बादल, देखिए तस्वीरें

in pictures, cloud burst in kashmir

वीरवार को कश्मीर में तीन जगह बादल फटे जिसमें एक लड़की की मौत हो गई, जबकि अमरनाथ मार्ग पर दो टेंट और कई वाहन बह गए। कई मकानों को नुकसान पहुंचा है और तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि सभी अमरनाथ यात्री सुरक्षित हैं।

कश्मीर में तीन जगह फटे बादल, देखिए तस्वीरें

in pictures, cloud burst in kashmir

आईजी कश्मीर जेएस जिलानी ने इसकी पुष्टि की है। श्रीनगर और अनंतनाग जिलों में ओलावृष्टि हुई। देर रात को भी तेज बारिश जारी थी। इससे शुक्रवार को यात्रा बाधित होने की आशंका है। पहलगाम में यात्रा मार्ग में शेषनाग में बादल फटने से दो टेंट बह गए। शेषनाग के अलावा गांदरबल जिले के पहाड़ी इलाकों कुलन और गगनगीर में भी बादल फटे।

कश्मीर में तीन जगह फटे बादल, देखिए तस्वीरें

in pictures, cloud burst in kashmir

कुलन में बादल फटने से 16 साल की इकरा नजीर की मौत हो गई। उसका शव भी बरामद कर लिया गया है। गगनगीर में कई वाहन बह गए और कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। दोनों यात्रा मार्गों बालटाल और पहलगाम पर भारी बारिश जारी है। तेज बारिश के बावजूद वीरवार शाम तक जम्मू-श्रीनगर हाईवे बहाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर में तीन जगह फटे बादल, देखिए तस्वीरें

in pictures, cloud burst in kashmir

हालांकि, ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अगर बारिश लगातार जारी रहती है तो शुक्रवार को हाईवे पर आवागमन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अगले 72 घंटे रियासत के अधिकतर इलाकों में बारिश होगी।

विज्ञापन

कश्मीर में तीन जगह फटे बादल, देखिए तस्वीरें

in pictures, cloud burst in kashmir

मौसम के तेवरों को देखते हुए अमरनाथ यात्रा में रेस्क्यू टीमों को अलर्ट किया गया है। शुक्रवार को मौसम के मुताबिक ही यात्रा संबंधी कोई फैसला लिया जाएगा। जम्मू संभाग के उधमपुर, राजोरी, पुंछ, कठुआ और जम्मूू जिले के अधिकतर इलाकों में भी वीरवार शाम से तेज बारिश शुरू हो गई थी। बारिश से हालांकि, लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली पर अगले दो दिन तक लगातार बारिश होने से लोगों की मुसीबत भी बढ़ सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed