जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी और बारिश से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद हो गया है। बीते 24 घंटों में जवाहर टनल पर दो फीट बर्फ गिरी है।
2 of 10
Kashmir Snowfall
- फोटो : PTI
हाईवे बंद होने से दोनों ओर से हजारों छोटे-बड़े वाहन और यात्री फंस गए हैं। जम्मू संभाग को कश्मीर से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद है।
3 of 10
Kashmir Snowfall
- फोटो : PTI
बर्फबारी के चलते श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से पांच उड़ानें रद्द कर दी गईं। कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा भी बाधित रही। घाटी में रेल सेवा स्थगित रही।
4 of 10
Kashmir Snowfall
- फोटो : PTI
त्रिकुटा पहाड़ियों पर भी जमकर बर्फबारी हुई है। श्री माता वैष्णो देवी भवन मार्ग और भवन पर सफेद चादर बिछ गई है। बर्फबारी से बिजली ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।
5 of 10
Kashmir Snowfall
- फोटो : PTI
कश्मीर के साथ ही जम्मू संभाग के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ-साथ मैदानों में बारिश भी हुई। इससे रियासत भर में पारा लुढ़क गया है और रियासत को कड़ाके की ठंड ने अपनी चपेट में ले लिया है।