फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   iltija mufti javed daughter of mehbooba mufti writes letter to home minister amit shah

अंधेरे की गिरफ्त में है कश्मीर, महबूबा की बेटी इल्तिजा ने लिखा गृहमंत्री अमित शाह को खुला खत

Sat, 17 Aug 2019 03:54 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 17 Aug 2019 03:54 AM IST
विज्ञापन
iltija mufti javed daughter of mehbooba mufti writes letter to home minister amit shah
इल्तिजा - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे एक खुले पत्र में कहा है कि प्रदेश से विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 को समाप्त किए जाने के बाद से कश्मीर अंधकार की गिरफ्त में है। कश्मीरियों की सुरक्षा को खतरा है। 

विज्ञापन


इल्तिजा ने पत्र में लिखा है कि उसे कानून के पालन करने वाले नागरिक होने के बावजूद भी हिरासत में लिया गया। अब आशा है कि उसे मौलिक अधिकारों के बारे में सवाल उठाने के लिए दंडित नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, कश्मीर अंधकार की गिरफ्त में है और मुझे आवाज उठाने वालों समेत यहां के लोगों की सुरक्षा को लेकर डर है। 
विज्ञापन


हम कश्मीरी पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को एकतरफा तरीके से निरस्त किए जाने के बाद से निराश हैं। इल्तिजा ने कहा कि उनकी मां महबूबा समेत कई अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों को उसी दिन हिरासत में ले लिया गया और आम जनजीवन को पंगु बनाने वाला कर्फ्यू को लगे 10 लंबे पीड़ादायक दिन हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित पत्र में कहा, सभी तरह के संचार साधनों को बंद किए जाने के कारण घाटी में भय का वातावरण है जिसके कारण पूरी आबादी असहाय हो गई है। आज जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, कश्मीरी जानवरों की तरह कैद हैं और उन्हें उनके मौलिक मानवाधिकारों से वंचित रखा गया है।  उन्होंने अपने पत्र में कहा कि वह इस पत्र को डाक के जरिए नहीं भेज सकती क्योंकि कश्मीर घाटी में डाक सेवा काम नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed