फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू में दबोचा गया खूंखार आतंकी अटैकर बाबा, इस वजह से जैश-ए-मोहम्मद ने बनाया लश्कर-ए-मुस्तफा

Sat, 06 Feb 2021 05:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 06 Feb 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
Hidayatullah Malik Chief of Lashkar e Mustafa front organisation of Jaish e Mohammad arrested
जम्मू में दबोचा गया आतंकी हिदायतुल्ला मलिक - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर पुलिस को शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली है। लश्कर-ए-मुस्तफा आतंकी संगठन के प्रमुख हिदायतुल्ला मलिक को जम्मू और अनंतनाग पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में दबोचा है। उसके पास से एक पिस्तौल और एक ग्रेनेड बरामद किया गया है। वह जम्मू में आतंकी हमले की योजना बना रहा था। पकड़े जाने से पहले उसने पुलिस पर हमला भी किया। बता दें कि हिदायतुल्ला मलिक के साथ आतंकी उसे अटैकर बाबा कहते हैं।

Hidayatullah Malik Chief of Lashkar e Mustafa front organisation of Jaish e Mohammad arrested
जम्मू में दबोचा गया आतंकी हिदायतुल्ला मलिक - फोटो : अमर उजाला

लश्कर-ए-मुस्तफा कश्मीर घाटी में जैश-ए-मोहम्मद का ही एक अंग है। जम्मू एसएसपी श्रीधर पाटिल ने बताया कि जम्मू में कुंजवानी के पास आतंकवादी हिदायतुल्ला मलिक को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक पिस्तौल और एक ग्रेनेड बरामद किया गया है। 




 
Hidayatullah Malik Chief of Lashkar e Mustafa front organisation of Jaish e Mohammad arrested
जम्मू में दबोचा गया आतंकी हिदायतुल्ला मलिक - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि हाल ही में कश्मीर घाटी में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की नए नाम से तंजीम बनाकर आईईडी हमलों की साजिश का पर्दाफाश हुआ था। सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-मुस्तफा नाम के नए संगठन के दो आतंकी और उनके चार मददगारों को गिरफ्तार किया था। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में ध्वस्त किए गए इस नए मॉड्यूल में शामिल आतंकी सुरक्षा बलों के ठिकानों और रूट की रेकी कर रहे थे। आतंकियों से दो ग्रेनेड, एक किलो विस्फोटक सामग्री और एके-47 के 30 कारतूस बरामद हुए थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hidayatullah Malik Chief of Lashkar e Mustafa front organisation of Jaish e Mohammad arrested
तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

जैश के नए संगठन लश्कर-ए-मुस्तफा के आतंकी अनंतनाग और बिजबिहाड़ा में आतंकी हमलों को अंजाम देना चाहते थे। इसका इनपुट मिलते ही अनंतनाग पुलिस और सेना की 3 राष्ट्रीय राइफल्स ने इलाके में जगह-जगह नाके और एमवीसीपी (मोबाइल व्हीकल चेक पोस्ट) लगाए। इस दौरान डूनिपोरा बिजबिहाड़ा में एक नाके पर एक ऑल्टो कार को रुकने के लिए इशारा किया गया, लेकिन कार चालक ने कार भगाने की कोशिश की।

विज्ञापन
Hidayatullah Malik Chief of Lashkar e Mustafa front organisation of Jaish e Mohammad arrested
security forces - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

इसी बीच सेना और पुलिस ने कार को घेर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान नाथपोरा खन्नाबल के इमरान अहमद हजाम और नंदपुरा खन्नाबल के इरफान अहमद अहंगार के रूप में हुई। पूछताछ के बाद इनके चार मददगारों को भी पकड़ा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed