जम्मू-कश्मीर में हुई ताजा बर्फबारी से मौसम का मिजाज बदल गया। न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। श्रीनगर सहित संभाग की सभी पहाड़ियां बर्फ से ढकी हुई हैं।
2 of 8
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर
- फोटो : बासित जरगर
वहीं श्री माता वैष्णो देवी के भवन, भैरो घाटी सहित त्रिकुटा पहाड़ियों पर सोमवार की रात से ही हल्की बर्फबारी के साथ बारिश होती रही। खराब मौसम से कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा ठप रही।
3 of 8
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर
- फोटो : बासित जरगर
उधर जवाहर टनल के बाहर बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग छह घंटे बंद रहा।
4 of 8
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर
- फोटो : बासित जरगर
जोजीला पास पर बर्फबारी से श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। राजोरी और पुंछ को शोपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड भी बंद चल रहा है।
5 of 8
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर
- फोटो : बासित जरगर
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी सुबह हल्की बर्फबारी के बाद दिनभर बारिश होती रही। यहां दिन का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर के सभी जिलों में दिन के तापमान में सामान्य से 3-5 डिग्री तक गिरावट आई है। डोडा, भद्रवाह, उधमपुर, रामबन, राजोरी, पुंछ जिलों में भी मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।