{"_id":"5ddd71328ebc3e54ea6815dc","slug":"heavy-rainfall-and-snowfall-in-several-parts-of-jammu-kashmir-warning-of-snowfall-in-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में आज कई इलाकों में भारी बारिश, बर्फबारी की चेतावनी, पारे में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में आज कई इलाकों में भारी बारिश, बर्फबारी की चेतावनी, पारे में गिरावट
Wed, 27 Nov 2019 12:08 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
बर्फ से ढकी पहाड़ियां
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू और कश्मीर में बुधवार को एक बार फिर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग श्रीनगर ने कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
घाटी और जम्मू संभाग के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड लगातार बंद चल रहा है। प्रदेश में मौसम में आए बदलाव से पारे में गिरावट आई है।
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
घाटी में दिन में धूप खिली रही, लेकिन शाम को बादल छा गए। जम्मू में दिनभर हल्के बादल छाए रहे। दिन में ठंड का अहसास हुआ। एक समय ऐसा लग रहा था कि बारिश होने वाली है लेकिन देर शाम तक बादल ही छाए रहे। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री गिरकर 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी पारा गिरा है। यहां दिन का तापमान सामान्य से गिरकर 20.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से दिन में भी बड़ी संख्या में यात्री पैदल यात्रा के लिए जा रहे हैं। संभाग में न्यूनतम 3.6 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ बनिहाल सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा बटोत में न्यूनतम 4.3 और भद्रवाह में न्यूनतम 4.4 डिग्री सेल्सियस पारा रहा।
विज्ञापन
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
स्थान न्यूनतम तापमान
गुलमर्ग माइनस 5.0
लेह माइनल 4.1
पहलगाम 0.7
श्रीनगर 2.8
गुलमर्ग माइनस 5.0
लेह माइनल 4.1
पहलगाम 0.7
श्रीनगर 2.8