फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्नत में सर्दी का तांडव, ठंड ने छीना लोगों का चैन, डल झील का पानी बना बर्फ

Tue, 31 Dec 2019 05:05 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 31 Dec 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
heavy cold in jammu kashmir Dal Lake water becomes ice
snowfall srinagar - फोटो : बासित जरगर

खून जमा देने वाली ठंड के बीच जम्मू शहर में पारा 12 साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। रविवार को जम्मू शहर पिछले 12 वर्ष में सबसे ज्यादा ठंडा रहा। रविवार रात को यहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 31 दिसंबर, 2007 को जम्मू में न्यूनतम तापमान 2.3 और 27 दिसंबर, 2014 को 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जम्मू में आल टाइम न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस 28 दिसंबर, 1998 को दर्ज किया गया था।  



 

heavy cold in jammu kashmir Dal Lake water becomes ice
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

इस बीच सोमवार को जम्मू में दिनभर कोहरे के साथ बादल छाए रहे। खराब विजिबिलिटी के कारण जम्मू एयरपोर्ट से आने-जाने वाली सभी 32 फ्लाइट रद्द कर दी गईं। एयरपोर्ट के निदेशक पीएस बारू के अनुसार 200 मीटर से भी कम विजिबिलिटी के कारण बाहर से आने और जम्मू से जाने वाली विमान सेवाएं संचालित नहीं की जा सकीं।
 
 

heavy cold in jammu kashmir Dal Lake water becomes ice
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर

उधर, श्रीनगर में भी न्यूनतम- 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सीजन की अब तक की सर्द रात बीती है। श्रीनगर के न्यूनतम तापमान में पिछली रात के मुकाबले 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। कश्मीर में डल झील के साथ अन्य कई जल स्थलों पर बर्फ की परत जम गई है। पर्वतीय इलाकों में नलों में पानी जम जाने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। एक हफ्ते से अधिक समय से यहां सुबह की शुरुआत घने कोहरे और बादलों के साथ हो रही है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy cold in jammu kashmir Dal Lake water becomes ice
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर

जम्मू में रविवार रात का न्यूनतम तापमान, शनिवार की रात के मुकाबले 3.3 डिग्री सेल्सियस कम था। यहां सोमवार को दिन का तापमान सामान्य से 8.5 डिग्री गिरकर 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में 31 दिसंबर, 2013 में अधिकतम तापमान 8.6 और 28 दिसंबर, 1998 को अधिकतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

 

विज्ञापन
heavy cold in jammu kashmir Dal Lake water becomes ice
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
1990 के दिसंबर में जम्मू में सबसे अधिक 222.5 मिलीमीटर बारिश हुई थी। दिसंबर, 2014 में दिन का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed