फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोरदार हंगामे के बीच प्रशासन ने गिराई होटल की इमारत, तस्वीरें

Tue, 03 May 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 03 May 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
Heavy clashes between the police and hotel owner
clash - फोटो : Amar Ujala
तालाब खटीका स्थित जामा मस्जिद को जाने वाला रास्ता चौड़ा करने के लिए मंगलवार को जिला प्रशासन ने दलबल के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।
Heavy clashes between the police and hotel owner
clash - फोटो : Amar Ujala
पहले दो दुकानें तो गिरा दी गईं, लेकिन आगे पुराने होटल की इमारत को गिराना प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर बन गया। कार्रवाई न करने देने के लिए होटल मालिक और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। कई मिनटों तक हाथापाई हुई और होटल मालिक को इमारत से दूर ले जाकर कार्रवाई को मुकम्मल किया जा सका।
Heavy clashes between the police and hotel owner
clash - फोटो : Amar Ujala
गिराए जाने वाले होटल के सामने उसी मालिक आशिक हुसैन का दूसरा होटल है, जहां से कुछ लोग होटल से बाहर आकर जिला प्रशासन की कार्रवाई में बार-बार विघ्न डाल रहे थे, तब पुलिस ने होटल का चैनल (दरवाजा) बंद कर दिया। तहसीलदार रिकवरी कुणाल शर्मा, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त (प्रशासन) आरएस जम्वाल, ज्वाइंट कमिश्नर (डब्ल्यू), पीर मिट्ठा के एसएचओ जावेद अहमद, सिटी थाने की एसएचओ शक्ति शर्मा और डीएसपी विवेक शेखर भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy clashes between the police and hotel owner
clash - फोटो : Amar Ujala
काफी गहमागहमी के बीच पहले से तैयार खड़ी जेसीबी ने मौका मिलते ही होटल की खिड़की पर पीला पंजे से वार दिया और झटके से दीवार को नीचे की ओर खींचकर गिरा दिया। तभी मस्जिद की ओर से दूसरी ओर जेसीबी ने दीवार तोड़नी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
Heavy clashes between the police and hotel owner
clash - फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने कुछ मिनटों तक हिंसक हुए लोगों को नियंत्रित किया हुआ था और होटल का एक चौथाई हिस्सा मलबे में तब्दील कर दिया गया। बावजूद होटल संचालक आशिक हुसैन पुलिस अधिकारियों से पहले मुआवजा देने की मांग करता रहा, फिर होटल के अंदर से सामान निकालने की बात करता रहा। कुछ वक्त देकर टीम ने दोबारा से दोनों जेसीबी की मदद से पूरे होटल को मलबे में तब्दील कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed