जम्मू-कश्मीर से मानसून रूठ गया है। कमजोर मानसून के कारण भीषण गर्मी के कारण हर कोई बेहाल है। लखनपुर से लेकर कश्मीर तक गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। सभी जिलों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चले जाने से गर्मी नया रिकार्ड बनाने की ओर आगे बढ़ रही है। जम्मू में मंगलवार को भीषण गर्मी के कारण दिन का तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 2 से 3 जुलाई को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकांश मौसम साफ रहेगा। जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने पर गर्मी ने भी रंग दिखाया। दोपहर को लू के थपेड़ों से हर कोई परेशान रहा। जम्मू में बीती रात का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री चढ़कर 38.6 डिग्री, बनिहाल में 33.0, बटोत में 31.8, भद्रवाह में 33.8, लेह में 27.4, कारगिल में 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में भी तेजी से पारे में उछाल आया है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री चढ़कर 33.3, कुपवाड़ा में 34.2, पहलगाम में 28.0 और गुलमर्ग में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गर्मी का कहर: जम्मू-कश्मीर से रूठा मानसून, नहीं मिल पा रही गर्मी से राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमजोर मानसून से तापमान में भारी उछाल
इस साल सामान्य से 17 दिन पहले मानसून ने जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ गत 13 जून को दस्तक दी थी। उस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश से लग रहा था कि इस बार मानसून अच्छा होगा। लेकिन इंद्रदेव मेहरबान नहीं हुए। पिछले साल की तुलना में राजधानी श्रीनगर और जम्मू में कम बारिश हुई। जम्मू में जून 2020 में 95 मिलीमीटर और जुलाई में 245.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी, लेकिन जून 2021 में अब तक 85 मिलीमीटर ही बारिश हुई है। इसी तरह श्रीनगर में जून 2020 में 47 और जुलाई में 9.7 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जबकि जून 2021 में अब तक 19.0 मिलीमीटर ही बारिश हुई है। कटड़ा में जून 2020 में 67.5 मिलीमीटर की तुलना में अधिक 133 मिलीमीटर बारिश हुई है।
जनजीवन प्रभावित, बाजारों में सन्नाटा
कई बाजारों में तीखी धूप से तारकोल पिघल रहा है। भीषण गर्मी से बाजारों में रौनक गायब है। सूने पड़े बाजारों में दुकानदारों की हालत भी पतली हो रही है। लोग जरूरी खरीदारी के लिए ही शाम को घरों से बाहर निकल रहे हैं, लेकिन जम्मू में शाम को सात बजे प्रतिष्ठान बंद हो जाने पर खरीदारी भी प्रभावित हो रही है। दिन भर मौसम साफ रहने के कारण इंसानों के साथ जानवर भी परेशान हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार जम्मू-कश्मीर में हवाओं का रुख मानसून के अनुकूल नहीं है। जुलाई के पहले हफ्ते के आखिर में मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद है, लेकिन उससे पहली गर्मी जोर पकड़ेगी।
जून का अधिकतम तापमान
वर्ष डिग्री सेल्सियस
12 जून 1953 47.5 (रिकार्ड)
10 जून 2007 46.3
21 जून 2012 45.2
10 जून 2019 44.4
13 जून 2018 43.3
19 जून 2020 41.9
29 जून 2021 42.5
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: धर्मांतरण और जबरन शादी मामले में आया नया मोड़, कोर्ट में लड़की ने दर्ज किया था निकाहनामा