फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: A new twist came in the case of religious conversion and forced marriage, the girl had filed a nikahnama in the court

जम्मू-कश्मीर: धर्मांतरण और जबरन शादी मामले में आया नया मोड़, कोर्ट में लड़की ने दर्ज किया था निकाहनामा

Wed, 30 Jun 2021 12:11 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 30 Jun 2021 12:11 PM IST
सार

लड़की ने 5 जून को एफिडेविट, बयान और निकाहनामा दिया था कि उसने मर्जी से धर्मांतरण किया था और कोर्ट से सुरक्षा की गुहार की थी।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: A new twist came in the case of religious conversion and forced marriage, the girl had filed a nikahnama in the court
धर्म परिवर्तन मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर में सिख लड़की के कथित धर्मांतरण और जबरन शादी के मामले में एक और नया मोड़ आया है। श्रीनगर में मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में तीन में से एक पीड़ित लड़की की एक सिख लड़के से शादी करवा दी गई थी जिसके बाद बुधवार को कुछ हैरान करने वाले दस्तावेज सामने आए हैं। दरअसल लड़की द्वारा 22 जून को निकाहनामा और एफिडेविट बारामुला के जिला न्यायालय में दर्ज करवाए गए थे जिसमें वह 5 जून को शादी और धर्मातरण की बात कबूलती है।

विज्ञापन


वहीं सोशल मीडिया पर भी एक ऐसा ऑडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है जिसमें लड़की पुलिस वालों को यह बता रही है कि उसकी शादी हो चुकी है। इस समय यह बता पाना बेहद ही मुश्किल है कि असल में कौन सी शादी सच है और कौन सी झूठी। बता दें कि निकाहनामे के अनुसार ज़ोया और शाहिद नाम के दो लोगों की शादी हुई है जिसमें दो गवाह भी हैं।
विज्ञापन


यदि वो शादी सही साबित होती है तो मंगलवार को सिख युवक के साथ करवाई गई शादी पूरी तरह से गैरकानूनी साबित होगी तो उन सभी लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी जिन्होंने यह शादी करवाई। वहीं अगर लड़की द्वारा कोर्ट में जारी किए गए दस्तावेज अगर झूठे निकले तो वह अपराधी करार होगी, जिसके बाद उस पर कार्रवाई होगी। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- रामबन हादसा: आठ लोगों को ले जा रहा वाहन खाई में गिरने से चार की मौत, चार की तलाश जारी

जानकारी के अनुसार लड़की ने 5 जून को एफिडेविट, बयान और निकाहनामा दिया था कि उसने मर्जी से धर्मांतरण किया था और कोर्ट से सुरक्षा की गुहार की थी। पर मामला बढ़ जाने के बाद पुलिस द्वारा लड़की को पकड़ कर कोर्ट के सामने पेश किया जाता है जहां से उसे उसके परिवार को वापिस सौंप दिया जाता है। इस मामले में अभी कुछ भी साफ नहीं हुआ है और दिन-प्रतिदिन इसमें नए मोड़ सामने आ रहे हैं। कौन सच बोल रहा है कौन झूठ यह जांच के बाद ही सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed