12 अगस्त, 1997 का वह काला दिन आज भी देश को झकझोर देता है। सुबह करीब आठ बजे बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर गुलशन कुमार मंदिर में पूजा करने गए थे। इसी दौरान एक ऐसी खबर आती है जिससे पूरा देश रो पड़ता है। यह खबर देश ही नहीं बल्कि विदेश में बैठे गुलशन कुमार के चाहने वालों पर दुखों के पहाड़ सी टूट पड़ती है। हर जगह मातम का माहौल हो जाता है। बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर गुलशन कुमार की हत्या मुंबई में गोली मारकर दी गई थी। आज गुलशन कुमार की पुण्यतिथि है। गुलशन कुमार माता वैष्णों देवी के अन्यय भक्त थे। आज भी उनकी स्मृति में यहां लंगर व भंडारे का आयोजन होता है। पढ़िए गुलशन कुमार से जुड़े कई किस्से...
2 of 10
भंडारा स्थल की तस्वीर
- फोटो : Social media
कभी जूस की दुकान से करियर की शुरुआत करके 'कैसेट किंग' बनने वाले गुलशन कुमार का जन्म 5 मई 1956 को हुआ था। टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार वो शख्सियत हैं, जिन्हें बॉलीवुड ही नहीं बल्कि आम लोग भी नहीं भूल पाए हैं। वे लोगों की नजरों में उस वक्त आए थे, जब उन्होंने देश में कैसेट के साम्राज्य को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई हालांकि, उन्हें एक और वजह से याद किया जाता है और वो है माता वैष्णो देवी की उनकी उपासना और यहां कराया जाने वाला भंडारा...
3 of 10
भंडारा स्थल की तस्वीर
- फोटो : Social media
गुलशन कुमार कामयाबी की ओर बड़ी तेजी से बढ़ रहे थे और जाहिर है उनके दुश्मन भी बनने शुरू हो गए थे। एस हुसैन जैदी ने अपनी किताब माई नेम इज अबू सलेम में बताया कि अबू सलेम ने सिंगर गुलशन कुमार से 10 करोड़ देने के लिए कहा था। गुलशन कुमार ने मना कर दिया था। जिसके बाद 12 अगस्त 1997 को मुंबई के जीतेश्वर महादेव मंदिर के बाहर 16 गोलियां मारकर गुलशन कुमार की हत्या कर दी गई थी।
4 of 10
भंडारा स्थल की तस्वीर
- फोटो : Social media
गुलशन कुमार हर साल माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जम्मू आया करते थे। पूरे साल उनके नाम से माता के भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन आज भी कराया जा रहा है। उनके सेवाभाव को परिवार के लोगों ने एक परंपरा का रूप दिया है।
5 of 10
भंडारा स्थल की तस्वीर
- फोटो : Social media
बताया जाता है कि गुलशन कुमार की कैसेट कंपनी टी सीरीज की सफलता को देखकर दाऊद इब्राहिम ने एक बड़ी रकम की मांग की थी। गुलशन कुमार ने इंकार करते हुए कहा कि इतने रुपए देकर वो वैष्णो देवी में भंडारा कराएंगे। उन दिनों डी कंपनी का आतंक इंडस्ट्री में बढ़ रहा था। फिल्मों की कहानी से लेकर कास्टिंग तक भाई के फोन पर बदल जाती थी। इसके बाद से ही कुमार अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आ गए।