फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू में सरकारी स्कूलों में बिस्तर लगा आराम फरमा रहे शिक्षक, दस से ज्यादा टीचर हैं सरप्लस

Wed, 18 Dec 2019 05:26 PM IST
Pranjal Dixit करिश्मा चिब, जम्मू
करिश्मा चिब, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 18 Dec 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
government high school teachers found sleeping in staff room in jammu
गवर्नमेंट हाई स्कूल जम्मू - फोटो : अमर उजाला
जम्मू शहर से सटे स्कूलों में वर्षों से जमे कई महिला शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाने नहीं, वहां आराम फरमाने जाती हैं। सरकारी स्कूल में महिला शिक्षक बाकायदा बिस्तर लगाकर दिन में सो भी रही हैं।
government high school teachers found sleeping in staff room in jammu
गवर्नमेंट हाई स्कूल जम्मू - फोटो : अमर उजाला
जम्मू शहर से सटे कासिम नगर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां के गवर्नमेंट हाई स्कूल में छात्र-छात्राएं दोनों पढ़ते हैं। 200 विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए यहां हेड मास्टर समेत 23 शिक्षक हैं और इनमें 20 महिलाएं हैं।

government high school teachers found sleeping in staff room in jammu
गवर्नमेंट हाई स्कूल जम्मू - फोटो : अमर उजाला
महिला शिक्षकों ने स्टाफ रूम के एक कोने में बिस्तर लगा रखा है। उनका तर्क  है कि तबीयत खराब होने की सूरत में आराम करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। दूसरी ओर स्कूल के छात्र-छात्राएं इस बात को गलत बताते हैं। उनका कहना है कि इस बिस्तर पर महिला शिक्षक दिन में सोती हैं। सूत्रों के अनुसार यहां दस से ज्यादा शिक्षक सरप्लस हैं। इनमें से कुछ महिला शिक्षक यहां लंबे समय से कार्यरत हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
government high school teachers found sleeping in staff room in jammu
गवर्नमेंट हाई स्कूल जम्मू - फोटो : अमर उजाला
खास बात यह भी है कि इतने शिक्षक होने के बावजूद स्कूल की हालत खस्ता है। बच्चों के क्लास रूम का फर्श और प्लास्टर उखड़ चुका है। सर्द मौसम में बच्चे ठिठुर रहे हैं। क्लास रूम की खिड़कियां टूट चूकी हैं। बच्चों को साफ पानी तक नहीं मिल रहा है लेकिन, बच्चों की पढ़ाई और सुविधाओं की ओर ध्यान देने के बजाय स्टाफ बिस्तर लगाकर स्कूल में सो रहा है।
 
विज्ञापन
government high school teachers found sleeping in staff room in jammu
गवर्नमेंट हाई स्कूल जम्मू - फोटो : अमर उजाला

मामला मेरे संज्ञान में है। बिस्तर लगाने वालीं टीचर्स के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। महिला स्टाफ रूम में मेरा जाना कम होता है, इसलिए जानकारी मुझे नहीं मिली थी। विद्यार्थियों की हर सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। बच्चों को ठंड न लगे, इसके लिए अपने स्तर पर खिड़कियों को तिरपाल से बंद भी किया गया है।- सुदेश गुप्ता, हेड मास्टर
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed