कश्मीर संभाग में हो रही भारी बर्फबारी इस बार बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए अच्छे संकेत लेकर आई है।
2 of 8
amarnath yatra
- फोटो : FILE PHOTO
पहलगाम, चंदनबाड़ी सहित पवित्र गुफा और मार्ग पर हो रही भारी बर्फबारी से इस बार अनुकूल तापमान रहने और बाबा बर्फानी के अधिक समय तक गुफा में विराजमान रहने के संकेत हैं।
3 of 8
amarnath yatra
- फोटो : file photo
इस बार यह इसलिए भी खास है, क्योंकि पिछले साल हुई कम बर्फबारी ने देश के विभिन्न कोनों से आए बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं को पवित्र हिमलिंग के दर्शन काफी कम अवधि तक ही हुए थे।
4 of 8
amarnath yatra
- फोटो : FILE PHOTO
हालांकि, इससे श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नहीं आई और यात्रा निर्र्धारित अवधि तक जारी रही।
5 of 8
amarnath yatra
- फोटो : Amar Ujala
वर्ष 2016 की श्री अमरनाथ यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से दो लाख बीस हजार लोगों ने बाबा बर्फानी के द्वार पर शीश झुकाया था, जबकि वर्ष 2015 में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा तीन लाख 52 हजार रहा।