फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

G20 Meeting: श्रीनगर में मंच पर ‘नाटू-नाटू’ गाने की धूम, फिल्म अभिनेता रामचरण संग थिरके दक्षिण कोरियाई राजदूत

Tue, 23 May 2023 12:22 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 23 May 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
G-20 Meeting: 'Natu-natu' in Srinagar, South Korean ambassador dancing with film actor Ramcharan
श्रीनगर में जी20 के मंच पर अभिनेता राजकुमार - फोटो : बासित

श्रीनगर में आयोजित जी-20 संस्कृति कार्य समूह की तीसरी बैठक के मंच पर सोमवार को ऑस्कर विजेता गाने ‘नाटू-नाटू’ की धूम रही। दक्षिण सिनेमा के अभिनेता रामचरण के साथ भारत में दक्षिण कोरिया के राजदूत चांग जे-बोक और दक्षिण कोरिया टीम की एक महिला अधिकारी इस गाने पर जमकर थिरके। रामचरण ने मंच से फिल्म पर्यटन नीति की जमकर तारीफ की।

G-20 Meeting: 'Natu-natu' in Srinagar, South Korean ambassador dancing with film actor Ramcharan
श्रीनगर में जी20 के मंच पर अभिनेता राजकुमार - फोटो : बासित

उन्होंने कहा कि 1986 से पिता के साथ कश्मीर आ रहा हूं। यहां की धरती में कुछ तो जादू है, जो हर किसी को अपनी ओर खींचता है। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में जी-20 पर्यटन कार्य समूह की तीसरी बैठक शुरू हुई।

G-20 Meeting: 'Natu-natu' in Srinagar, South Korean ambassador dancing with film actor Ramcharan
श्रीनगर में जी20 के मंच पर अभिनेता राजकुमार - फोटो : बासित

दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार ने ‘आर्थिक विकास और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए फिल्म पर्यटन’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। फिल्म समीक्षक मयंक शेखर ने रामचरण से फिल्म पर्यटन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि फिल्म पर्यटन नीति एक बेहतरीन योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
G-20 Meeting: 'Natu-natu' in Srinagar, South Korean ambassador dancing with film actor Ramcharan
श्रीनगर में जी20 के मंच पर अतिथि - फोटो : बासित

दुनिया को इस जन्नत को दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कश्मीर वह जगह है जहां मैं 1986 से आ रहा हूं। मेरे पिता ने यहां गुलमर्ग और सोनमर्ग में बहुत सारी फिल्मों की शूटिंग की है। मैंने भी 2016 में यहां पर शूटिंग की थी। इस जगह में कुछ तो जादू है, जो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है।

विज्ञापन
G-20 Meeting: 'Natu-natu' in Srinagar, South Korean ambassador dancing with film actor Ramcharan
श्रीनगर में जी20 के मंच पर अभिनेता राजकुमार - फोटो : बासित जरगर

लोग विदेशों में शूटिंग के लिए जाते हैं, पर मेरा मानना है कि कश्मीर में बेहतरीन लोकेशन है। यहां की धरती का जादू हर किसी को अपनी ओर खींचता है। इसीलिए इसे जन्नत कहा जाता है। उनसे उनकी फिल्म आरआरआर के ऑस्कर विजेता गाने का मतलब भी पूछा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed