{"_id":"17cef2ea8e773be8f8103246cf262228","slug":"flood-alert-in-jammu-water-level-rises-in-tawi-river","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PICS: कश्मीर के बाद अब जम्मू में बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PICS: कश्मीर के बाद अब जम्मू में बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी
Fri, 26 Jun 2015 12:35 PM IST
Updated Fri, 26 Jun 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
PICS: कश्मीर के बाद अब जम्मू में बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू संभाग के पहाड़ी इलाकों में जोरदार बारिश के बाद तवी नदी में आए उफान ने जम्मू के कुछ हिस्सों में लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं। करीब आधा दर्जन लोग सिद्दड़ा पुल, बिक्रम चौक और भगवती नगर चौथे पुल के मध्य तवी नदी में फंस गए। उनके शोर मचाने के बाद आसपास के स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से फंसे लोगों को पानी से बाहर निकाला। इसके अलावा दो डंपर, जेसीबी, जनरेटर सहित एक ट्रैक्टर भी पानी फंस गया, इन्हें बाहर निकालने के लिए पानी का बहाव कम होने का इंतजार किया जाता रहा है। हाई अलर्ट जारी करने के बाद तवी नदी के ऊपर हेलिकाप्टर भी घूमता रहा। (सभी फोटो - शैलेंद्र द्विवेदी)
PICS: कश्मीर के बाद अब जम्मू में बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी
2 of 6
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ मुलाजिमों को तैनात कर दिया गया। बिक्रम चौक से चौथे पुल और बेलीचराना तक लोगों को खुद और मवेशियों को पानी में न उतरने के निर्देश दे दिए गए। तवी नदी में उफान आने पर पार्क के नजदीक दो युवक पानी में फंस गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उन्हें बाहर निकाला। बिक्रम चौक पुल के पास जेसीबी टेढ़ी हो गई। बिक्रम चौक पुल और चौथे पुल के मध्य में पत्थरों से भरे दो डंपर पलट गए। कुछ आगे जाकर एक टाटा मोबाइल गाड़ी फंसी थी।
PICS: कश्मीर के बाद अब जम्मू में बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी
3 of 6
कृत्रिम झील के लिए बनाए गए पिलर के बीच जनरेटर पानी में डूब गया। अचानक से तवी नदी में पानी बढ़ जोने से आसपास के इलाकों में भगदड़ मच गई। लोगों को पिछली बरसात का खौफ फिर याद आ गया। सिद्दड़ा पुल के पास तवी नदी के हिस्से में पानी के तेज बहाव में चार लोग फंस गए। एसडीपीओ भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर जाकर शक्ति नगर निवासी बलबीर सिंह, जानीपुर निवासी पुरुषोत्तम लाल, रायपुर मंडी निवासी जगदीश राज और डंसाल निवासी जमात अली को बमुश्किल से पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
PICS: कश्मीर के बाद अब जम्मू में बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी
4 of 6
तवी नदी से दूर रहने के दिए निर्देश
एसएचओ गांधीनगर परमजीत सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, उन्होंने तवी किनारे पर मौजूद लोगों को पीछे हटाया और लोगों को निर्देश दिए हैं कि तवी नदी से दूरी बनाकर रखें। भविष्य में मौसम खराब होने की सूचनाओं के मद्देनजर लोगों को सावधानी के साथ काम लेना होगा।
विज्ञापन
PICS: कश्मीर के बाद अब जम्मू में बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी
5 of 6
एसडीआरएफ की टीम को बुलाया
पानी में लोगों के डूबने की सूचना आग की तरह फैली तो तुरंत एसडीआरएफ की टीम को बुला लिया गया। दर्जन के करीब एसडीआरएफ के मुलाजिम अपने साजो-सामान के साथ वेयर हाउस पुलिस चौकी पहुंचे, लेकिन युवकों को उनके आने से पहले ही बाहर निकाल लिया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।