फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बर्फबारी के बाद जन्नत में तब्दील हुआ गुलमर्ग, पर्यटकों के चेहरे खिले, तस्वीरें

Sun, 27 Nov 2016 05:39 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 27 Nov 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
first snowfall in gulmarg
gulmarg - फोटो : Amar Ujala
घाटी के पर्वतीय इलाकों में शनिवार को बर्फ की सफेद चादर बिछी। विश्वविख्यात गुलमर्ग में इस सीजन की पहली बर्फबारी का पर्यटकों ने मजा लूटा। यहां 3 से 4 इंच बर्फ गिरी है। 
first snowfall in gulmarg
gulmarg - फोटो : Amar Ujala
इसके अलावा गुरेज, राजदान टॉप, अफरवट, अमरनाथ गुफा, पीर पंचाल की पहाड़ियों, द्रास और नियंत्रण रेखा से सटे पहाड़ों पर भी बर्फबारी हुई है। 
first snowfall in gulmarg
gulmarg - फोटो : Amar Ujala
बर्फीली हवाएं चलने से घाटी के अधिकांश मैदानी इलाकों में शीत लहर चल रही है। घने कोहरे और कम रोशनी के कारण श्रीनगर एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में घाटी के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
first snowfall in gulmarg
gulmarg - फोटो : Amar Ujala
गुलमर्ग में सैकड़ों पर्यटकों ने सीजन की पहली बर्फबारी देखी। यहां दिल्ली से आए हीनाताह ने बताया कि कश्मीर घूमने में आज ही वह गुलमर्ग पहुंचे थे और उन्हें बर्फबारी देखने का पहली बार मौका मिला। घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य के करीब या इससे नीचे चल रहा है। 
विज्ञापन
first snowfall in gulmarg
र्फ बारी - फोटो : Amar Ujala
श्रीनगर में बीती रात्रि का पारा 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम पारा 2.7, कोकरनाग में 3.4, काजीकुंड में 1.8, उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में 1.6, लेह में माइनस 2, कारगिल में माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed