{"_id":"5d1e58698ebc3e3cb67b657b","slug":"fifty-thousand-pilgrims-worshiped-amarnath-gufa-till-forth-day-when-amarnath-yatra-2019-start","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा 2019: 16789 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के किए दर्शन, चौथे दिन 50 हजार के पार हुआ आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा 2019: 16789 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के किए दर्शन, चौथे दिन 50 हजार के पार हुआ आंकड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बम बम भोले के जयघोष के साथ वीरवार को 16789 यात्रियों ने अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा 50,483 पहुंच गया है। अमरनाथ यात्रा के लिए रोजाना देशभर से हजारों शिव भक्त पहुंच रहे हैं।
2 of 5
बाबा अमरनाथ शिवलिंग
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 236 छोटे बड़े वाहनों में 5522 यात्रियों का जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ। इसमें बालटाल रूट के लिए कुल 2520 यात्रियों में 1955 पुरुष, 517 महिलाएं, 9 बच्चे, 39 साधु शामिल रहे। इसी तरह पहलगाम रूट के लिए कुल 3002 यात्रियों में से 2501 पुरुष, 354 महिलाएं, 22 बच्चे, 125 साधु शामिल रहे।
3 of 5
मौसम अमरनाथ यात्रियों का भरपूर साथ दे रहा है। वीरवार को मानसून की बौछारों ने भोले के भक्तों का रियासत में स्वागत किया। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। यात्रियों के लिए सुरक्षा के साथ अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिल्ली से आए भुवनेश्वर दास ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पहुंचकर उन्हें घर जैसा माहौल मिल रहा है। यहां यात्रियों के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पवित्र गुफा में पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
हिमाचल प्रदेश से आए राजू दत्ता ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से अमरनाथ यात्रा के लिए आ रहे हैं। बाबा विकट परिस्थितियों में भी अपने भक्तों की लाज रखते रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।