फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फारूक अब्दुल्ला बोले- कोरोना ने अजीब स्थिति पैदा कर दी, पत्नी के पास भी नहीं जा सकता, ये बात भी कही

Mon, 18 Jan 2021 01:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 18 Jan 2021 01:48 PM IST
विज्ञापन
Farooq Abdullah statement about corona and wife Mollie Abdullah
पत्नी के साथ फारूक अब्दुल्ला(फाइल फोटो) - फोटो : बासित जरगर

जम्मू में एक पुस्तक विमोचन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए। जम्मू-कश्मीर में 4-जी मोबाइल इंटरनेट सेवा को बहाल करने की अपील भी की। इसी दौरान उन्होंने कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न हुए हालातों का जिक्र करते हुए एक ऐसी बात कही कि लोग ठहाके लगाने पर मजबूर हो गए। आगे की स्लाइड में पढ़िए, फारूक अब्दुल्ला ने कहा- यहां तक कि मैं अपनी पत्नी का चुंबन तक नहीं ले सकता। मैं बिल्कुल सही कह रहा हूं...


 

Farooq Abdullah statement about corona and wife Mollie Abdullah
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने किताब विमोचन समारोह में कहा कि कोरोना वायरस ने बड़ी अजीब स्थिति पैदा कर दी है। जब से यह महामारी आई है तब से उन्होंने अपनी पत्नी का चुंबन तक नहीं लिया है। उनके इतना कहते ही वहां मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े।

Farooq Abdullah statement about corona and wife Mollie Abdullah
फारूक अब्दुल्ला

इसके बाद फारूक ने कहा कि स्थिति यह है कि कोई भी हाथ मिलाने या गले लगने तक से डरता है। यहां तक कि मैं अपनी पत्नी का चुंबन तक नहीं ले सकता। गले लगने का तो सवाल ही नहीं है। मैं बिल्कुल सही कह रहा हूं। इस पर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farooq Abdullah statement about corona and wife Mollie Abdullah
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : बासित जरगर

बता दें कि  डॉ. फारूक अब्दुल्ला जम्मू में गुज्जर देश चैरिटेबल ट्रस्ट में बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय राजोरी के पूर्व कुलपति मसूद अहमद चौधरी की आत्मकथा के पुस्तक विमोचन समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह जम्मू-कश्मीर में 4-जी मोबाइल इंटरनेट सेवा को बहाल करें।

विज्ञापन
Farooq Abdullah statement about corona and wife Mollie Abdullah
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अगर अपनी कुर्सी छोड़कर जम्मू-कश्मीर में रहें तो उन्हें पता चलेगा कि यहां के लोग 2 जी मोबाइल इंटरनेट सेवा से किस तरह मुश्किलों से घिरे हैं। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में 2-जी मोबाइल इंटरनेट सेवा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री भारत में जल्द 5-जी इंटरनेट की बात कर रहे हैं। लेकिन जम्मू-कश्मीर के लोगों को 4जी मोबाइल इंटरनेट भी उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed