फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उमर अब्दुल्ला ने फूफा के निधन के बाद लोगों से की एक अपील, प्रधानमंत्री ने कहा- सराहनीय है आपका कदम

Mon, 30 Mar 2020 12:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 30 Mar 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
Farooq Abdullah’s Brother In Law passed away, pm modi says Omar Abdullah your appealg is appreciable
उमर अब्दुल्ला की अपील की प्रधानमंत्री ने की सराहना - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला के बहनोई डॉ. मोहम्मद अली मट्टू का रविवार को निधन हो गया। इस पर उमर ने ट्वीट कर बताया कि उनका बीमारी के बाद निधन हो गया है। साथ ही उमर ने देश के हालात और लॉकडाउन की स्थितियों के मद्देनजर लोगों से एक अपील की थी। उनकी इस अपील की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी सराहना की है।

Farooq Abdullah’s Brother In Law passed away, pm modi says Omar Abdullah your appealg is appreciable
उमर अब्दुल्ला - फोटो : बासित जरगर

उमर ने लिखा है डॉ. मोहम्मद अली मट्टू का निधन बीमारी के बाद हो गया। इस कठिन समय में परिवार सभी से अपील करता है कि वे अपने निवास स्थान या कब्रिस्तान में इकट्ठा न होने के सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करें। घरों में रहकर ही कई गईं आपकी प्रार्थनाएं उनकी आत्मा को शांति देंगी।

 

 

Farooq Abdullah’s Brother In Law passed away, pm modi says Omar Abdullah your appealg is appreciable
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

इसी अपील की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उमर अब्दुल्ला और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मोहम्मद अली मट्टू की आत्मा को शांति मिले। इस घड़ी में ज्यादा लोगों के एकत्र न होने की आपकी अपील सराहनीय है। यह कोरोना वायरस के खिलाफ जारी भारत की लड़ाई को मजूबती देगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Farooq Abdullah’s Brother In Law passed away, pm modi says Omar Abdullah your appealg is appreciable
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के अबतक कुल 41 मामले सामने आ चुके हैं। प्रशासन लगातार लोगों से सतर्कता बरतने और घरों में रहने की अपील कर रहा है। लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वे सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करें। अति महत्वपूर्ण कार्य होने पर ही घर से निकलें।

विज्ञापन
Farooq Abdullah’s Brother In Law passed away, pm modi says Omar Abdullah your appealg is appreciable
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन कोरोना वायरस से निपटने में मुस्तैदी से जुटा हुआ है। फिलहाल कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी धर्मों के पूजा स्थलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। श्रीनगर जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि सभी धार्मिक स्थलों को बंद किया जाए। उसके बाद से ही सभी पूजा स्थल बंद हैं। सड़कें भी सूनी नजर आ रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed