{"_id":"5fb8993d6e0fd530370196b6","slug":"encounter-in-nagrota-jammu-same-number-plate-was-mounted-on-two-trucks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nagrota Attack: चौंकाने वाला खुलासा, दो ट्रकों पर लगी थीं एक ही नंबर की प्लेट, सुरक्षा एजेंसियों के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagrota Attack: चौंकाने वाला खुलासा, दो ट्रकों पर लगी थीं एक ही नंबर की प्लेट, सुरक्षा एजेंसियों के उड़े होश
Sat, 21 Nov 2020 02:07 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 21 Nov 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
encounter in nagrota
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में नगरोटा में बन टोल प्लाजा पर आतंकी मुठभेड़ मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आतंकी जिस ट्रक में छिपकर आए थे, उस पर लगा नंबर असल में महिंद्रा वाहन के नाम से पंजीकृत है। हैरत की बात है कि न सिर्फ आतंकियों को लेकर आने वाला ट्रक इस फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहा था, बल्कि लखनपुर हाईवे टोल प्लाजा के रिकॉर्ड में एक अन्य ट्रक भी इसी नंबर प्लेट को लगाए नजर आया है।
जला हुआ ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
यानी महिंद्रा वाहन के नाम से पंजीकृत नंबर को कम से कम दो अलग-अलग ट्रक इस्तेमाल कर रहे थे। इस खुलासे ने सुरक्षा एजेंसियों के भी होश उड़ा दिए हैं। लखनपुर हाईवे टोल प्लाजा से गुजरे वाहनों का रिकॉर्ड जांचने पर पता चला है कि जेके01एएल-1055 नंबर प्लेट के साथ एक ट्रक अक्तूबर और नवंबर माह में चार बार हाईवे टोल से गुजरा।
encounter in nagrota
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा एजेंसियों की प्रारंभिक जांच के अनुसार लखनपुर टोल प्लाजा पर इसी नंबर प्लेट के साथ जो ट्रक सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है, वह बन टोल प्लाजा में मिले ट्रक से अलग है। अब यह गुत्थी और भी पेचीदा हो गई है। सुरक्षा एजेंसियां पता लगाने में जुट गई हैं कि आखिर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर आवाजाही करने वाले कितने वाहन हैं और इस समय यह वाहन कहां पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
encounter in nagrota
- फोटो : अमर उजाला
सरोर से तड़के 3.45 बजे निकला था ट्रक
मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षा बलों रोका गया ट्रक वीरवार सुबह 3.45 बजे सरोर टोल प्लाजा से गुजरा था। उधर, इसी नंबर प्लेट के साथ एक अन्य ट्रक को आखिरी बार लखनपुर टोल प्लाजा पर नौ नवंबर को देखा गया था। जम्मू-कश्मीर से बाहर की ओर गए उस ट्रक की रिकॉर्ड में कहीं वापसी दर्ज नहीं है।

इसी जगह पर हुई मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
दो माह में चार बार गुजरा ट्रक
जेके01एएल-1055 नंबर प्लेट वाले एक ट्रक को लखनपुर हाईवे टोल प्लाजा पर चार बार गुजरते देखा गया। इस ट्रक ने 8 अक्तूबर, 21 अक्तूबर, 1 नवंबर और 9 नवंबर को हाईवे टोल शुल्क की अदायगी की है।
जेके01एएल-1055 नंबर प्लेट वाले एक ट्रक को लखनपुर हाईवे टोल प्लाजा पर चार बार गुजरते देखा गया। इस ट्रक ने 8 अक्तूबर, 21 अक्तूबर, 1 नवंबर और 9 नवंबर को हाईवे टोल शुल्क की अदायगी की है।