पांपोर में आतंकियों ने जिस EDI इमारत पर हमला किया वो कश्मीरी नौजवानों को मुख्यधारा में जोड़ने के प्रयासों के एक प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में जानी जाती है । जम्मू-कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान की इस इमारत में हजारों नौजवानों को स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग देकर रोजगार और स्वावलंबन से जोड़ने की कवायद होती है । तस्वीरें :
2 of 9
JKEDI
- फोटो : File Photo
इस साल EDI की इमारत पर आतंकियों ने दूसरी बार हमला किया है । कयास लगाए जा रहे हैं कि आतंकियों ने इस इमारत को बार बार इसलिए निशाना बनाया है क्योंकि कश्मीर के नौजवानों को इस संस्थान में जाने से रोका जाए ।
3 of 9
JKEDI
- फोटो : File Photo
हमले की पीछे आतंकियों की मंशा ये भी हो सकती है कि कश्मीरी नौजवानों के मन में इन हमलों से आतंक पैदा करके उद्यमिता विकास संस्थान के प्रति उनके मन में असुरक्षा व्याप्त हो सके । इस असुरक्षा के कारण आतंकी कश्मीर के युवाओं को उद्यमिता विकास के कार्यक्रमों से दूर रखना चाहते हैं ।
4 of 9
JKEDI
- फोटो : File Photo
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी हमले के पहले दिन ही ट्वीट करते हुए लिखा कि आतंकियों ने साल में दूसरी बार ईड़ीआई पर हमला किया है । उमर ने लिखा कि आतंकी नहीं चाहते कि कश्मीर के युवा अपने पैरों पर खड़े हो ।
5 of 9
JKEDI
- फोटो : File Photo
साल में दो बार हो चुके हमले में हुई कार्रवाई के कारण इस इमारत को काफी नुकसान हुआ है वहीं कई मंजिलों पर आग लगने से संस्थान के सभी सामानों को भी नुकसान हुआ है । इस कारण अब कई महीनों तक इस संस्थान में पठन पाठन बाधित होने की आशंका है । वहीं दूसरी ओर कश्मीरी नौजवानों और उनके परिवारों में भी हमले के कारण इस इमारत में जाने में असुरक्षा जरूर हो सकती है ।