जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। जम्मू संभाग के साथ ही कश्मीर संभाग के लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में कश्मीर के बारामुला में जम्मू और कश्मीर साइक्लिंग एसोसिएशन (जेकेसीए) के सहयोग से डैगर डिवीजन के तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को बारामुला से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जोकि 75 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए कमान पोस्ट, उड़ी में समाप्त हुई। इस कार्यक्रम को कश्मीर घाटी के विभिन्न हिस्सों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां: देशभक्ति के रंग में डूबा कश्मीर, देखिए बारामुला से उड़ी तक की ये झलकियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन