केंद्र सरकार ने कश्मीर में सुरक्षा बलों के जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कार्य योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अकेले सीआरपीएफ के लिए 856 बुलेट प्रूफ वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे।
2 of 8
गृह मंत्रालय
- फोटो : File Photo
घाटी में सीआरपीएफ के पास वर्तमान में 601 बुलेट प्रूफ वाहन हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 355 नये बुलेट प्रूफ वाहनों की खरीद को मंजूरी दी है। इनमें 210 लाइट (हल्के) और 45 मिडियम बुलेट प्रूफ वाहन होंगे। 27 हजार नये बुलेट प्रूफ जैकेट की खरीद को भी मंजूरी दी गई है।
सीआरपीएफ से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कश्मीर में तैनात जवानों के लिए पहले से 30,677 बुलेट प्रूफ जैकेट मौजूद हैं। जवानों को अब 27,412 नए बुलेट प्रूफ जैकेट दिए जाएंगे। वर्तमान में 292 हल्के और 309 मिडियम बुलेट प्रूफ वाहन उपलब्ध हैं।
4 of 8
kashmir protest
- फोटो : PTI
घाटी में पत्थरबाजों, उपद्रवियों और आतंकियों से निपटने का जिम्मा सीआरपीएफ के पास ही है। हिंसक प्रदर्शनों का सामना सीआरपीएफ करती रही है। आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद भड़की हिंसा और अशांति के क्रम में सुरक्षा बलों के 5000 जवान घायल हुए हैं।
5 of 8
Terrorist
- फोटो : File Photo
आतंकी घटनाओं में सुरक्षा बलों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। इस साल 27 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर में 305 आतंकी घटनाएं हो चुकीं हैं। इन घटनाओं में सुरक्षा बलों के 71 जवान शहीद हो गए और 208 घायल हुए हैं।