जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार सुबह आतंकियों द्वारा सीआरपीएफ पर किए गए हमले में शहीद हुए दो जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। श्रीनगर में शुक्रवार शाम दोनों शहीद जवानों को सीआरपीएफ कैंप में सीआरपीएफ, सेना और पुलिस के अधिकारीयों सहित जिला प्रशासन के अधिकारीयों ने श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद उनके पार्थिक शरीर को उनके घर की ओर अंतिम यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया।
आतंकियों ने कुछ इस तरह किया था हमला
मिली जानकारी के अनुसार जिले के अच्छाबल इलाके में शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे एक गाड़ी में सवार आतंकियों ने इलाके में तैनात सीआरपीएफ की 96/डी बटालियन के जवानो पर ताबड़तोड़ फाइरिंग की जिसके नतीजे में 3 सीआरपीएफ के जवान और एक स्थानीय दुकानदार घायल हो गया।
यह जांबाज हुए हैं शहीद, साथियों ने नम आंखों से करी विदाई
सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जया गया जहां गंभीर रूप से घायल सीआरपीएफ के एएसआई एमएल मीना ने दम तोड़ दिया। जबकि बाकी के 2 घायल जवानो को सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में संदीप सिंह यादव नामी एक अन्य जवान ने भी दम तोड़ दिया।
गौरतलब है कि इस हमले में एक स्थानीय दुकानदार भी घायल हुआ जिसकी शिनाख्त गुलाम रसूल के तौर पर हुई है। इस बीच घटना के तुरंत बाद आस-पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
इस आतंकी संगठन ने ली जवानों पर हमले की ज़िम्मेदारी
हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। आतंकी संगठन के प्रवक्ता अब्दुल्लाह गजनवी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि उनके संगठन के लड़कों ने यह हमला किया है। अब्दुल्लाह गजनवी ने कहा कि हमारे सूत्र बताते हैं कि इस घटना में पांच लोग इ गए।