फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्वारंटीन अवधि पूरी हुई और घर पहुंचे ये लोग, छात्रा ने कहा- उम्मीद है कश्मीर में जल्द ही सब ठीक होगा

Sat, 04 Apr 2020 04:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 04 Apr 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus J&K Jammu Kashmir Latest Update in Hindi, 489 quarantined people sent home in Srinagar on fourth day
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

लगातार चौथे दिन विभिन्न होटलों में क्वारंटीन किए गए 489 और लोगों को घरों के लिए रवाना कर दिया गया। इनमें ज्यादातर बांग्लादेश से आए छात्र शामिल हैं। इससे पहले मंगलवार को 79, बुधवार को 226, गुरुवार को 324 लोगों को घर भेजा गया था।

आगे की स्लाइड में पढ़िएः आने वाले 10 दिन तय करेंगे कि हम किस तरफ बढ़ रहे हैं- श्रीनगर उपायुक्त

Coronavirus J&K Jammu Kashmir Latest Update in Hindi, 489 quarantined people sent home in Srinagar on fourth day
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

डीसी श्रीनगर के अनुसार अभी भी करीब 900 लोग क्वारंटीन सेंटरों में मौजूद हैं। जिन्हें भी दो-तीन दिन में भेज दिया जाएगा। इन लोगों को सीधे एयरपोर्ट से क्वारंटीन सेंटर लाया गया था। इनका समय खत्म होने के बाद इन्हें घर भेज दिया गया।

Coronavirus J&K Jammu Kashmir Latest Update in Hindi, 489 quarantined people sent home in Srinagar on fourth day
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

एक छात्रा ने बताया कि हम सब खुश हैं, काफी समय तक यहां रहने के बाद अपने परिवार वालों से मिलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्वारंटीन की प्रक्रिया बहुत ही जरूरी है अगर ऐसा नहीं किया गया तो हम परिवार वालों के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी खतरे में डाल सकते हैं। छात्र के अनुसार उसके साथ करीब 60 छात्र हैं जो बांग्लादेश से आए थे और वहां एमबीबीएस कर रहे हैं। अन्य छात्र भी इस दौरान खुश दिखे। उनके अनुसार यहां दी गई सुविधा से हम काफी संतुष्ट हैं। उम्मीद है कि कश्मीर में जल्द सब ठीक हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus J&K Jammu Kashmir Latest Update in Hindi, 489 quarantined people sent home in Srinagar on fourth day
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

होटल में तैनात किए एक नोडल अफसर समिउल्लाह ने कहा कि जिला प्रशासन ने यहां करीब 13 होटलों में अलग-अलग नोडल अफसर तैनात किए हैं। श्रीनगर के उपायुक्त डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि सबकी मेडिकल स्क्रीनिंग की गई और राहत की बात यह रही कि अब तक इनमें से कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया।

विज्ञापन
Coronavirus J&K Jammu Kashmir Latest Update in Hindi, 489 quarantined people sent home in Srinagar on fourth day
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

शाहिद के अनुसार हम इस समय कश्मीर में काफी क्रिटिकल स्टेज पर हैं और आने वाले 10 दिन तय करेंगे कि हम किस तरफ बढ़ रहे हैं। इस दौरान हमें अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। ऐसे में लोगों को क्वारंटीन करना बहुत जरूरी है। इतना ही नहीं काफी लोगों ने हमारी वेबसाइट पर अपनी जानकारी दी है, जिससे कांटेक्ट ट्रेसिंग में भी काफी तेजी आई है। इससे अधिकतर लोग सर्विलांस पर आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed