फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटा पेंशन लेने आए हैं, बैंक के अंदर जाने की सामर्थ्य नहीं है, फिर दिखा जम्मू-कश्मीर पुलिस का ये चेहरा

Sat, 04 Apr 2020 12:24 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 04 Apr 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
coronavirus latest update jammu kashmir, policeman Taking an elderly woman in lap Reached inside bank
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में पुलिस और सेना कोरोना वायरस से जंग में जुटी हुई है। इसके साथ ही सुरक्षाबल लोगों की मदद भी कर रहे हैं। चाहें लोगों के घरों तक राशन पहुंचाना हो या उनकी सुरक्षा करनी हो, सुरक्षाबल मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं सुरक्षाबल लोगों को जागरूक करने के लिए भी जुटे हुए हैं। उधर, आज यानी कि शनिवार को जम्मू संभाग के आरएस पुरा में एक ऐसी घटना हुई जिसमें पुलिस की कार्यशैली देख आस-पास खड़े लोग तारीफ करते नहीं थक रहे थे।

coronavirus latest update jammu kashmir, policeman Taking an elderly woman in lap Reached inside bank
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

मामला आरएस पुरा की एक बैंक के बाहर का है। यहां एक बुजुर्ग महिला जो चलने में सक्षम नहीं थीं, पेंशन लेने के लिए किसी तरह बैंक के बाहर तक पहुंच गईं। इस दौरान वो लोगों की ओर निहार रही थीं कि कोई उन्हें सहारा देकर बैंक के अंदर तक पहुंचा दे।

coronavirus latest update jammu kashmir, policeman Taking an elderly woman in lap Reached inside bank
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

इसी दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान आगे आता है...और बुजुर्ग महिला से पूछता है। माता जी क्या दिक्कत है। बहुत धीरे से बुजुर्ग महिला ने कहा कि...बेटा पेंशन लेने आए हैं, बैंक के अंदर जाने की सामर्थ्य नहीं है। इतना सुनते ही पुलिस के इस जवान ने बुजुर्ग महिला को गोद में उठाकर बैंक के अंदर तक पहुंचाया। इस दौरान आसपास खड़े लोग, व बैंक के कर्मचारी पुलिसकर्मी की तारीफ करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus latest update jammu kashmir, policeman Taking an elderly woman in lap Reached inside bank
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

उधर, एक ऐसी तस्वीर सामने आई जोकि काफी चिंताजनक है। राजोरी मे बैंक के बाहर लोगों का हुजूम लगा हुआ है। लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जबकि प्रशासन लोगों को लगातार जागरूक कर रहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

विज्ञापन
coronavirus latest update jammu kashmir, policeman Taking an elderly woman in lap Reached inside bank
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले कल यानी कि शुक्रवार को आरएस पुरा में जेके बैंक की शाखा के बाहर भी लोगों का हुजूम लगा था। यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed