जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण फिर तेजी से बढ़ने लगा है। केंद्र शासति प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 140 और लोग संक्रमित हो गए हैं। शनिवार को कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। पिछले एक सप्ताह में 854 नए केस सामने आए हैं। पिछले चार दिनों से लगातार सौ से ज्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1191 पहुंच गया है।
जम्मू-कश्मीर में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, 24 घंटे में 140 नए मामले, एक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को सामने आए नए मामलों में 115 कश्मीर और 25 जम्मू संभाग से हैं। इसी बीच, कश्मीर में एक और संक्रमित ने दम तोड़ दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,28,389 पहुंच गई, जबकि 1980 लोग अभी तक दम तोड़ चुके हैं। शनिवार को 100 और संक्रमित रिकवर हो गए हैं। किश्तवाड़ को छोड़कर प्रदेश के अन्य सभी 19 जिलों में संक्रमण पाया गया है। शनिवार को श्रीनगर में सर्वाधिक 73 नए संक्रमित मामले मिले हैं। नए संक्रमितों में 29 यात्री हैं। हालांकि शनिवार को 11 जिलों में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला। इसमें जम्मू संभाग के 8 जिले हैं। जिला जम्मू में 22 नए मामले मिले हैं, जिनमें 7 यात्री हैं।
प्रवेश द्वार पर छह महीने बाद एक दिन में मिले 21 संक्रमित
- पंजाब समेत कई राज्यों में पाबंदियों के बीच जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में सितंबर 2020 के बाद 20 मार्च को एक साथ 21 संक्रमित मिले हैं। लखनपुर कॉरिडोर में पिछले दो दिन में कुल 34 संक्रमित मिल चुके हैं। संक्रमितों में चार जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं। अन्य संक्रमितों को लखनपुर से ही लौटा दिया गया है। यह लोग राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब से जम्मू-कश्मीर आ रहे थे। लखनपुर में पॉजिटिव पाए गए संक्रमितों को घर पर आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को पाए गए 21 संक्रमितों में से एक कुलगाम, एक जम्मू के बिश्नाह और दो बारामुला जिले के हैं।
जम्मू-कश्मीर में पांच माह बाद दूसरी लहर
जम्मू-कश्मीर में पांच महीने बाद कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर उठने लगी है। सितंबर 2020 में पीक के बाद फरवरी 2021 तक प्रदेश में कोरोना के मामले हर महीने घट रहे थे, लेकिन अब फिर संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। इस साल फरवरी में सबसे कम 1954 कोरोना संक्रमित मिले थे। एक से बीस फरवरी तक 1233 केस थे, लेकिन इस महीने इसका ग्राफ बढ़ गया है।
बीस मार्च तक ही 1885 केस सामने आ चुके हैं। पिछले एक सप्ताह से रोज 100 से ज्यादा केस आ रहे हैं। पिछले करीब तीन महीनों बाद एक दिन में डेढ़ सो से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में करीब दो महीने बाद सक्रिय मामले 1000 के पार हो गए हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो दूसरी लहर ज्यादा तेज और खतरनाक हो सकती है।
जम्मू-कश्मीर में पिछले साल नौ मार्च को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। मार्च 2020 में जम्मू-कश्मीर में 55 लोग कोरोना संक्रमित हुए थे। यह ग्राफ हर माह बढ़ता रहा। सितंबर में सर्वाधिक 37,372 कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुए। इसके बाद हर महीने केस कम होते गए। फरवरी, 2021 में 1954 केस रिपोर्ट हुए, लेकिन इस महीने कोरोना का ग्राफ फिर बढ़ गया है।