{"_id":"60a0a6d904e941553157eb52","slug":"corona-in-jammu-and-kashmir-increasing-problems-due-to-lack-of-equipment-medicines-used-in-treatment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में कोरोना: इलाज में उपयोग आने वाले उपकरणों, दवाइयों की कमी से बढ़ रही परेशानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में कोरोना: इलाज में उपयोग आने वाले उपकरणों, दवाइयों की कमी से बढ़ रही परेशानियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 16 May 2021 10:30 AM IST
सार
ऑक्सीफ्लो मीटर, विटामिन सी, डी टेबलेट की चल रही कमी, ऑक्सीमीटर 14 से 17 सौ रुपये के बीच मिल रहा। बाजार में विटामिन सी लिम्सी उपलब्ध नहीं, इसके बदले जिम्सी दी जा रही।
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू शहर सहित जम्मू संभाग में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से मरीजों के साथ-साथ परिजनों को परेशानी हो रही है। मेडिकल स्टोर पर आक्सीफ्लो मीटर, विटामिन डी और सी की टेबलेट की कमी है। वहीं ऑक्सीमीटर 14 से 17 सौ के बीच में मिल रहा है। होम आइसोलेट कोरोना मरीज, जिन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत है उनके लिए वर्तमान में ऑक्सीफ्लो मीटर पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि, सरकार द्वारा कोरोना किट मुहैया करवाने के बाद ऑक्सीमीटर की उपलब्धता मांग के अनुरूप ही चल रही है। शहर के बख्शीनगर, गांधीनगर, पुराने शहर, जानीपुर सहित अन्य क्षेत्र में दवाइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रहती है। वहीं लोगों द्वारा ऑनलाइन भी इन उपकरणों की खरीदारी की जा रही है, पर लॉकडाउन के चलते लोगों के पास ऑनलाइन भी इन उपकरणों को खरीदने का विकल्प खत्म हो गया है।
2 of 5
corona patient
- फोटो : istock
कोरोना संक्रमितों के परिजन ऑक्सीमीटर, विटामिन सी, डी की टेबलेट खरीदते दिखते हैं। शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोर पर अलग-अलग दाम पर ऑक्सीमीटर मिल रहे हैं। 14 से 16 सौ रुपये के बीच ऑक्सीमीटर खरीदे जा रहे हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पल्स ऑक्सीमीटर खरीदने वाले विक्की कुमार ने कहा कि हर दुकान पर अलग-अलग दाम है। उन्होंने कहा कि अभी तो शुक्र है मिल रहा है, दस दिन पहले तो दुकानों पर मिल ही नहीं रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विटामिन सी
- फोटो : पिक्साबे
वहीं एक अन्य परिजन ने कहा कि डॉक्टर विटामिन सी और डी टेबलेट का सुझाव देते हैं। बाजार में विटामिन सी की टेबलेट लिम्सी काफी अच्छी और सस्ती मानी जाती है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विटामिन सी टेबलेट का एक पत्ता 23 रुपये में मिलता है, लेकिन बाजार में इसकी उपलब्धता नहीं होने से दुकानदार जिम्सी दे रहे हैं, जिसके एक पत्ते की कीमत 45 से 54 रुपये है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।