जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में 9 और 10 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके मद्देनजर पुंछ और राजोरी जिले को कश्मीर से जोड़ने वाले मुगल रोड को एहतियातन अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। राजोरी-पुंछ रेंज के ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी आफताब अहमद बुखारी ने बताया की सुरक्षा के दृष्टि से यह किया गया है। जम्मू समेत कई जिलों में वीरवार से ही बादल छा गए थे। घाटी में शीत लहर के बीच धुंध छाई हुई है। राजधानी श्रीनगर समेत कई जिलों में दृश्यता (विजिविलिटी) कम होने से राहगीरों के साथ वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हुई।
जम्मू कश्मीर: प्रदेश में आज बारिश-बर्फबारी के आसार, मुगल रोड यातायात के लिए बंद, कारगिल में जमे पानी के स्रोत
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 09 Dec 2022 04:00 AM IST
सार
कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 12.1 और लेह में माइनस 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर समेत कई जिलों में दृश्यता कम होने से राहगीरों के साथ वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हुई। गिरते पारे के साथ डल झील सहित कई जलस्थल जमने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन