फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू कश्मीर से बेरोजगारी खत्म करने की कवायद, बीएसएफ ने चलाया विशेष भर्ती अभियान

Wed, 20 Nov 2019 10:33 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 20 Nov 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
BSF special recruitment, Central government steps to end unemployment in Jammu Kashmir
युवाओं में दिख रहा सेना में भर्ती होने का जोश - फोटो : बासित जरगर

केंद्र ने जम्मू कश्मीर में बेरोजगारी खत्म करने की कवायद शुरू कर दी है। केंद्र शासित प्रदेश बनते ही बीएसएफ(BSF) को स्पेशल भर्ती अभियान चलाने का निर्देश जारी हुआ। इस पर अमल भी हुआ और भर्ती शुरू कर दी गई। लंबे समय बाद बीएसएफ की तरफ से ओपन भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। जिसमें जम्मू कश्मीर के युवाओं ने भी पूरा जोश दिखाया है। सप्ताह भर में इस विशेष भर्ती अभियान पर काम शुरू हो गया।

BSF special recruitment, Central government steps to end unemployment in Jammu Kashmir
युवाओं में दिख रहा सेना में भर्ती होने का जोश - फोटो : बासित जरगर

जानकारी के अनुसार पांच नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ को भर्ती करने का आदेश दिया था। इस पर तत्काल प्रभाव से अमल हुआ। दो दिन में ही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया। 1300 से अधिक पदों पर पूरे जम्मू कश्मीर में 50 हजार आवेदन आए। सिर्फ जम्मू जिले में ही 19 हजार आवेदन आए। आवेदन मिलने के बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई। अब 22 नवंबर तक भर्ती चलेगी।

BSF special recruitment, Central government steps to end unemployment in Jammu Kashmir
युवाओं में दिख रहा सेना में भर्ती होने का जोश - फोटो : बासित जरगर

बता दें कि पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर से 370 हटाने का फैसला हुआ। इसी दिन जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की घोषणा भी हुई। इसके बाद से अब तक जम्मू कश्मीर में युवाओं के लिए सेना, पुलिस और बीएसएफ की पांच भर्ती रैली हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
BSF special recruitment, Central government steps to end unemployment in Jammu Kashmir
युवाओं में दिख रहा सेना में भर्ती होने का जोश - फोटो : बासित जरगर
सेना की तरफ से कश्मीर, सांबा, रियासी, अखनूर में भर्ती रैली की गई। अब बीएसएफ की तरफ से भर्ती रैली आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
BSF special recruitment, Central government steps to end unemployment in Jammu Kashmir
युवाओं में दिख रहा सेना में भर्ती होने का जोश - फोटो : बासित जरगर

सूत्रों का कहना है कि केंद्र का जम्मू कश्मीर के बेरोजगार युवाओं को बड़े स्तर पर डिफेंस में लाने की योजना पर केंद्र फोकस कर रहा है। इसी कड़ी में यह रैलियां हो रही हैं। अगले कुछ दिनों में सेना और अन्य अर्धसैनिक बलों के लिए भर्ती भी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed