फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वतन के रखवाले बनने की चाह में दौड़ रहा जम्मू-कश्मीर का युवा, 19 हजार ने किया है आवेदन

Mon, 25 Nov 2019 06:27 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 25 Nov 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
bsf recruitment rally 2019 in jammu, nineteen thousand youth registered for bsf recruitment rally
भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ के प्लौड़ा स्थित मुख्यालय में वतन के रखवाले बनने की चाह में रोज हजारों युवा दौड़ लगा रहे हैं। युवाओं में देश सेवा की ललक इतनी कि पांच किमी की दौड़ में सफलता पाने वाले युवाओं की आंखों से आंसू तक टपक जाते हैं। तड़के ठंड के बीच ही देश सेवा और सुनहरे भविष्य का सपना लिए युवा दौड़ के लिए मैदान पर पहुंच जाते हैं। बीएसएफ प्लौड़ा मुख्यालय में कांस्टेबल की भर्ती में प्रतिदिन पांच सौ के करीब युवा दौड़ लगाते हैं। बीएसएफ की भर्ती में जम्मू जिले से 19 हजार युवाओं ने आवेदन किया है।  


 
bsf recruitment rally 2019 in jammu, nineteen thousand youth registered for bsf recruitment rally
भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
जम्मू के युवाओं में देशसेवा भावना कूट-कूट पर भर पड़ी है। जम्मू संभाग में होने वाली भर्ती प्रक्रिया में युवाओं का हुजूम इस बात का परिणाम देता है। सोमवार को प्लौड़ा मुख्यालय में जारी भर्ती में चार सौ के करीब युवाओं ने दौड़ लगाई। इसमें शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवाओं की संख्या अधिक थी। पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी करने के लिए युवाओं को 25 मिनट का समय दिया जाता है। दौड़ में सफल अभ्यर्थी की शारीरिक जांच होती है, इसमें वजन और लंबाई नापी जाती है।

 
bsf recruitment rally 2019 in jammu, nineteen thousand youth registered for bsf recruitment rally
भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
असफल होने वाले युवाओं में जोश भरते हैं जवान
भर्ती में दौड़ या शारीरिक मापदंड में असफल होने वाले फूट-फूट कर रोने लगते हैं। मेहनत का फल नहीं मिलते देख वह टूट जाते हैं। इस दौरान युवाओं के लिए बीएसएसफ के जवान और अधिकारी मार्गदर्शक बनते हैं। युवाओं का हौसला बढ़ाकर उन्हें और अधिक मेहनत करने का मंत्र देते हैं। सोमवार को भी दौड़ पूरी करने के बाद शारीरिक मापदंड में असफल हुए अभ्यर्थी इस कदर टूट गए कि आंखों से आंसू तक टपकने लगे। इतने में मौजूद अधिकारी और जवानों ने सभी का हौसला बढ़ाया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bsf recruitment rally 2019 in jammu, nineteen thousand youth registered for bsf recruitment rally
भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
29 को लड़कियां दिखाएंगी अपना जज्बा 
बीएसएफ प्लौड़ा में 29 नवंबर को लड़कियों की भर्ती होगी। इसमें लड़कियां अपने जज्बे और कौशल का प्रदर्शन करेंगी। जम्मू से दो हजार से ज्यादा लड़कियों ने आवेदन किया है। 

 
विज्ञापन
bsf recruitment rally 2019 in jammu, nineteen thousand youth registered for bsf recruitment rally
भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
60 प्रतिशत रहा सफलता का रेशियो 
बीएसएफ भर्ती की दौड़ में लड़कों की सफलता का रेशियो 60 प्रतिशत जबकि लड़कियों का 10 प्रतिशत रह रहा है। दौड़ में सबसे अधिक युवा बाहर हो रहे हैं, जबकि शारीरिक मापदंड में असफल होने वाले युवाओं की संख्या कम है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed