फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नगरोटा हमला मामले में हुआ बड़ा खुलासा, ऐसे शुरू हुई थी आतंकी साजिश

Tue, 06 Dec 2016 06:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 06 Dec 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
big expose made in nagrota attack issue in jammu and kashmir
नगरोटा मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान - फोटो : फाइल फोटो

नगरोटा के सैन्य यूनिट में हुए आतंकी हमले की जांच तेज कर दी गई है। हमले से एक दिन पहले घटनास्थल और इसके आसपास से हुई मोबाइल कॉल पर पूरी तरह से फोकस किया जा रहा है। लगातार इस मामले में संदिग्धों से पूछताछ जारी है। 



 

जरूर हुई है कोई बड़ी चूक

big expose made in nagrota attack issue in jammu and kashmir
ऑपरेशन के दौरान सेना के जवान - फोटो : File Photo

काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) जांच कर रही है कि हमले से पहले इलाके में कितने फोन हुए और कहां-कहां पर हुए। इलाके में लगे मोबाइल टावर से पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कितनी अज्ञात कॉल हुईं। सूत्रों का यह भी कहना है कि हमला करने वाले तीनों आतंकी दीवार फांद कर यूनिट में दाखिल हुए थे। यूनिट में घुसने के बाद करीब एक घंटे तक आतंकी छिपे रहे।

big expose made in nagrota attack issue in jammu and kashmir
दलबीर सुहाग पहुंचे जम्मू-कश्मीर - फोटो : ANI

इस दौरान उन्होंने हमला करने के लिए अपना बेस बनाया, ताकि अधिक देर तक लड़ सकें। इसलिए जब आतंकियों ने हमला किया तो उन्होंने पहले मेस को निशाना बनाया। इसके बाद एक कांप्लेक्स में जाकर छिप गए। इसी की वजह से आतंकियों से मुठभेड़ में आठ घंटे से अधिक का वक्त लग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
big expose made in nagrota attack issue in jammu and kashmir
NAGROTA - फोटो : File Photo
आतंकी कश्मीर, राजोरी-पुंछ की एलओसी या फिर इंटरनेशनल बार्डर से क्रास कर नगरोटा तक पहुंचे। तीनों जगहों में से ही किसी एक जगह से आतंकी पहुंचे हैं। इससे साफ है कि सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक हुई है।
विज्ञापन
big expose made in nagrota attack issue in jammu and kashmir
नगरोटा आतंकी अटैक - फोटो : File Photo
आईबी हो या एलओसी, दोनों तरफ से पहुंचने में काफी दूरी तय करनी पड़ती है। इसके लिए आतंकियों ने किसी वाहन का सहारा लिया। उन्हें किसी हैंडलर ने नगरोटा तक पहुंचाया। कई कारण हैं, जहां चूक हुई। पुलिस के सुरक्षा तंत्र पर भी इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed