इस बैंक के खाताधारकों को जल्द एक नया झटका लग सकता है। जान लें कहीं आप भी तो इस चपेटे में नहीं आए हैं।
बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने अब अपनी अलग अलग सुविधाओं के लिए ग्राहकों से चार्ज वासूल सकता है। जानकारी के मुताबिक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मंजूरी मिलने के बाद बैंक ने यह बदलाव किया है।
अब बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों को पासबुक अपडेट के लिए 10 रूपए, बैलेंस स्टेटमेंट के लिए 25 रूपए, चेक बुक रिक्वेस्ट के लिए 25 रूपए और सिग्नेचर वेरिफिकेशन के लिए 50 रूपए का भुगतान करना होगा।
इस नियम के बदलने के बाद आपकों इंटरेस्ट सार्टिफिकेट के लिए 50 रूपए और मोबाइल नंबर अपडेट के लिए 25 रूपए और केवाईसी अपडेशन के लिए 25 रूपए देने होंगे।
बता दें कि आरबीआई के निर्देश के मुताबिक डेबिट कार्ड जैसी सुविधा को छोड़ अन्य सभी सुविधाओं पर बैंक अपने हिसाब से चार्ज तय कर सकते हैं।