फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: INC के शानदार प्रदर्शन से भाजपा खेमे में मायूसी, कांग्रेस कार्याकर्ताओं ने मनाया जश्न

Tue, 11 Dec 2018 10:58 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 11 Dec 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
Assembly polls: Watch the celebrations by Jammu Congress Workers
congress election win celebration - फोटो : अमर उजाला
देश के पांच राज्यों में मंगलवार को विधानसभा चुनावी नतीजों में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन से प्रदेश भाजपा के खेमे में मायूसी छाई रही। चुनावी नतीजों को लेकर त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ था। दिनभर भाजपा की ओर से कोई औपचारिक कार्यक्रम नहीं किया गया। उधर जम्मू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी जश्न का माहौल दिखा। सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल पर नाचते दिखे। 
Assembly polls: Watch the celebrations by Jammu Congress Workers
बीजेपी जम्मू पार्टी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
इन नतीजों ने प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा को सोचने पर मजबूर कर दिया है। पार्टी मुख्यालय में आम दिनों के मुकाबले मंगलवार को कोई पार्टी की गतिविधि नहीं हुई। इस बीच दिनभर पार्टी नेता भी न्यूज चैनलों के माध्यम से चुनाव के नतीजे जानने के लिए जुटे रहे। लेकिन नतीजों को लेकर पार्टी की ओर से कोई भी औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया। 

 
Assembly polls: Watch the celebrations by Jammu Congress Workers
congress election won celebration - फोटो : अमर उजाला
इन नतीजों के बाद प्रदेश भाजपा आगामी चुनावों को लेकर अपनी प्रचार रणनीति में बदलाव कर सकती है। कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन से गठबंधन में नेकां और पीडीपी को भी बल मिला है। इन नतीजों ने प्रदेश कांग्रेस में जोश भरा है। जिससे आगामी दिनों में कांग्रेस के प्रचार में भाजपा के नतीजों के एजेंडे को लेकर प्रचार में तेजी आ सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Assembly polls: Watch the celebrations by Jammu Congress Workers
jammu congress youth brigade celebrate election win - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री मूला राम ने कहा कि जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत के उपलक्ष्य पर मूलाराम के निवास पर आए कार्यकर्ताओं का उन्होंने हौसला बढ़ाया।

 
विज्ञापन
Assembly polls: Watch the celebrations by Jammu Congress Workers
congress jammu celebrate winning of election - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री मूला राम ने कहा कि कांग्रेस ने गरीब और किसानों की लड़ाई लड़ी है, जिसका परिणाम आज मिला है। लोग भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों से तंग पड़ गए हैं। इसके चलते आज मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस जिला ग्रामीण के अध्यक्ष हरि सिंह चिब के अलावा अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed