केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार सुबह गांदरबल के तुलमुला स्थित खीर भवानी मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रीनगर से 27 किलोमीटर दूर मध्य कश्मीर में स्थित मंदिर में शाह ठंड के बीच रिवायती कश्मीरी फिरन पहनकर पहुंचे। जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन शाह ने कश्मीरी पंडितों के आस्था के केंद्र खीर भवानी मंदिर में माता रागन्या देवी की पूजा की। उन्होंने शांति बहाली, आपसी सौहार्द कायम रखने की प्रार्थना की।
खीर भवानी: दर्शन कर अमित शाह बोले- अद्भुत शक्ति का हुआ अनुभव, जानिए मंदिर से जुड़ी मान्यता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 25 Oct 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन