फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमरनाथ यात्रा : चॉपर सेवा की बुकिंग शुरु, जानिए क्या है नया?

Sun, 13 Mar 2016 02:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 13 Mar 2016 02:26 PM IST
सार

  • आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही पवित्र यात्रा के लिए गत 29 फरवरी से पंजीकरण प्रक्रिया में अब तक तीस हजार यात्री पंजीकृत हो चुके हैं। 
  • सूत्रों के अनुसार इस बार नीलग्राथ और पहलगाम हवाई रूट की टिकट पर यात्रियों को सर्विस टैक्स देना पड़ेगा।

विज्ञापन
amarnath yatra chopper service booking start
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI

श्री अमरनाथ यात्रा 2016 के लिए चार अप्रैल से चॉपर सेवा की आनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू हो जाएगी। आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही पवित्र यात्रा के लिए गत 29 फरवरी से पंजीकरण प्रक्रिया में अब तक तीस हजार यात्री पंजीकृत हो चुके हैं। 

amarnath yatra chopper service booking start
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI
यात्रा रूट पर भंडारों के लिए इसी हफ्ते 116 लंगर संगठनों को अनुमति देने की तैयारी की जा रही है। इसकी पुष्टि करते हुए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अतिरिक्त सीईओ जतिंद्र सिंह ने बताया कि चॉपर सेवा की आनलाइन बुकिंग चार अप्रैल से शुरू की जा रही है। 
amarnath yatra chopper service booking start
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI

सूत्रों के अनुसार इस बार नीलग्राथ और पहलगाम हवाई रूट की टिकट पर यात्रियों को सर्विस टैक्स देना पड़ेगा। यात्रियों की हेलीकाप्टर टिकट को ही यात्रा पंजीकरण माना जाएगा, लेकिन टिकट के लिए फिटनेस स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनाना अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
amarnath yatra chopper service booking start
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI

इसमें गत 10 फरवरी से मान्यता प्राप्त चिकित्सा संस्थान से जारी फिटनेस सर्टिफिकेट ही मान्य होगा। ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा संबंधित कंपनियों की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन
amarnath yatra chopper service booking start
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI

सूत्रों के अनुसार श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने पिछले साल प्रति यात्री का नीलग्राथ-पंजतरणी का एकतरफा किराया 1950 रुपये और पहलगाम-पंजतरणी सेक्टर से 4190 रुपये किराया निर्धारित किया गया था। जिसे इस साल बढ़ाकर 2000 और 4300 करना प्रस्तावित है। 

वर्ष 2015 की कुल 3.52 लाख यात्रियों में दस फीसदी यात्री चॉपर सेवा से बाबा बर्फानी तक पहुंचे थे। चॉपर सेवा में यात्रियों को नीलग्राथ-पंजतरणी-नीलग्राथ सेक्टर और पहलगाम-पंजतरणी-पहलगाम सेक्टर में हेलीकाप्टर सेवा दी जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed