फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमरनाथ यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधा

Wed, 10 Jun 2015 01:11 AM IST
Updated Wed, 10 Jun 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधा

Amarnath pilgrims will get special treatment this time

श्री अमरनाथ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को दोनों मार्ग पर रहने के लिए शानदार हट मिलेंगी। हालांकि सिर्फ चार स्थानों पर यह सुविधा रहेगी। इस सुविधा को बाहरी राज्यों से आने वाले उन श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है, जो ग्रुप में आते हैं। हालांकि सिंगल पर्सन सुविधा भी रहेगी। प्री फैब्रीकेटेड हटों के लिए एडवांस में बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जिसका अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। श्राइन बोर्ड ने इस सुविधा को श्रद्धालुओं को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के लिए भी ऐसा किया है।

अमरनाथ यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधा

Amarnath pilgrims will get special treatment this time

जानकारी के अनुसार बालटाल, नुनवान बेस कैंप, शेषनाग और पंचतरणी में यह हट तैयार की जा रही हैं। नुनवान में 10 हट बनाई जाएंगी, शेषनाग में 10, पंचतरणी में पांच और बालटाल में भी दस हट बनाई जाएंगी। प्रत्येक हट में एक समय में 16 लोगों को ठहराया जा सकेगा।

अमरनाथ यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधा

Amarnath pilgrims will get special treatment this time

इंचार्ज मोहम्मद अकरम ने बताया कि बालटाल में हट में रुकने को चार लोगों के लिए 24 घंटों के लिए 1200 रुपये चार्ज किए जाएंगे। इसमें अतिरिक्त बेड भी लिया जा सकता है। इसके लिए 300 रुपये प्रति बेड अतिरिक्त देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधा

Amarnath pilgrims will get special treatment this time

इसी तरह शेषनाग और पंचतरणी में एक कमरे के लिए आठ लोगों के रुकने के लिए 2400 रुपये देने होंगे और अतिरिक्त बेड के लिए 300 रुपये देने होंगे। नुनवान बेस कैंप में आठ लोगों के लिए 1600 रुपये देने होंगे। इसमें अतिरिक्त बेड के लिए 200 रुपये देने होंगे।

विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधा

Amarnath pilgrims will get special treatment this time

अकरम का कहना है कि कई लोग अपने पूरे परिवार के साथ आते हैं, इनमें कुछ बच्चे भी शामिल होते हैं, ऐसे में यह हट इन श्रद्धालुओं के लिए फायदेमंद साबित होंगे। इन कमरों में बेड पर अच्छा बिस्तर रहेगा, ताकि श्रद्धालु अपनी थकावट दूर कर सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed