माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए एक खुशखबरी है। आगें के स्लाइड में जानें सरकार का वह महत्वपूर्ण फैसला जिससे कटड़ा जाने का रास्ता अब और आसान हो जाएगा।
आपकों बता दें कि उद्यमी शिखर सम्मेलन 2017 में पहुंचे नागर विमानन मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि सरकार जम्मू संभाग में नए हवाई अड्डों के निर्माण पर सोच रही है इसमें कटड़ा को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
3 of 5
vaishno mata
- फोटो : AMAR UJALA
कटड़ा में एयरपोर्ट बनने से माता वैष्णो देवी के श्रद्धालु हवाई मार्ग से सीधे कटड़ा पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और डिप्टी सीएम निर्मल सिंह से इस बारे में चर्चा की गई है। इसमें मुख्यतया कटड़ा पर बातचीत हुई है।
अभी वैष्णो माता आने वाले ज्यादातर श्रद्धालु कटड़ा तक रेल मार्ग के सहारे आते हैं। हवाई मार्ग के शुरू होने से श्रद्धालुओं के समय के साथ साथ पैसे की भी बचत होगी।
हवाई मार्ग से माता के दर्शन आने के लिए पहले आपकों जम्मू हवाई अड्डे पर उतर कर बस या फिर रेल मार्ग के द्वारा कटड़ा पहुंचना होता है लेकिन कटड़ा में हवाई अड्डा बन जाने से दर्शन और आसान हो जाएगा।