किश्तवाड़ जिले के वाड़वन इलाके का सुखनाई गांव जलकर राख हो गया। गांव के एक मकान में लगी आग पूरे गांव में फैल गई।
2 of 10
kishtwar
- फोटो : Amar Ujala
कुल 86 में से 84 मकान पूरी तरह जल गए। 120 परिवार बेघर हो गए हैं।
3 of 10
kishtwar
- फोटो : Amar Ujala
80 गौशालाएं, एक मस्जिद, एक मजार, एक मिडिल स्कूल, दो वाटर मिल, एक हेल्थ सब सेंटर सहित कुछ दुकानें भी जल गईं। दर्जनों मवेशियों के भी झुलसने की सूचना है।
4 of 10
kishtwar
- फोटो : Amar Ujala
शनिवार देर शाम सुखनाई गांव के एक मकान में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा गांव चपेट में आ गया। अधिकतर मकानों में लकड़ी का अधिक इस्तेमाल होने से आग तेजी से फैली। मकानों में रखा सामान राख हो गया।
5 of 10
kishtwar
- फोटो : Amar Ujala
लोग ठंड के मौसम में खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। दूरदराज क्षेत्र होने के कारण प्रशासन ने रविवार को हेलीकाप्टर से राहत सामग्री पहुंचाई। रेड क्रॉस और जिला कोष से राहत दी गई।