सीमा पर देश की रक्षा करने वाले बीएसएफ दुश्मन के हर उस नापाक इरादे को नाकाम करने में सक्षम हो चुकी है जिससे देश की आंतरिक या सीमा सुरक्षा को खतरा हो। देश की सरहदों को सुरक्षित रखने वाली बीएसएफ के पास ऐसे ऐसे घातक हथियार मौजूद हैं जिनके घातक पलटवार से दुश्मन के नापाक मंसूबों को पल भर में नेस्तनाबूत किया जा सकता है, देखें तस्वीरें।
PICS: सरहद पर पाकिस्तान के हर नापाक मंसूबे को ध्वस्त वाले ये हैं BSF के 5 ब्रह्मास्त्र
बीएसएफ द्वारा इस्तेमाल होने वाली मीडियम मशीन गन को एक बेहद घातक हथियार के रूप में जाना जाता है। अपनी गोलीबारी की गति और विध्वंसक क्षमता के कारण इसका इस्तेमाल विश्व की सबसे विकसित देशों की सेनाएं करती हैं।
यूनिवर्सल मशीन गन का इस्तेमाल बीएसएफ समेत अमेरिकी सेना और अमेरिका की नेवी फोर्स के जवानों के द्वारा किया जाता है। अपनी घातक मारक क्षमता के कारण मशहूर बीएसएफ के इस हथियार का वजन 9 से 14 किलोग्राम के बीच होता है।
INSAS लाइट मशीन गन
INSAS लाइट मशीन गन का निर्माण आर्डिनेंस फैक्टरी बोर्ड के द्वारा किया जाता है। बीएसएफ के द्वारा इस्तेमाल होने वाले इस हथियार का वजन करीब साढ़े चार किलोग्राम तक होता है। INSAS लाइट मशीन गन की मारक क्षमता करीब 400 से 700 मीटर तक हो सकती है। INSAS लाइट मशीन गन से एक मिनट के अंदर 600 राउंड फायर किये जा सकते हैं। बीएसएफ के साथ साथ सीआरपीएफ और अन्य अर्धसैनिक बलों के द्वारा भी INSAS लाइट मशीन गन का इस्तेमाल किया जाता है।
पाकिस्तानी गोलाबारी के जवाब में भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा भी मोर्टार लांचरों की मदद से जवाबी कार्रवाई में मोर्टार दागे जाते हैं। 82 एमएम मोर्टारों के जरिए पल भर में सीमा के पास के इलाके में गोलाबारी करके दुश्मन को नेस्तनाबूत किया जा सकता है। इसके साथ ही 120 एमएम मोर्टारों से सैकड़ों मीटर दूर बैठे किसी दुश्मन के ठिकाने को धराशायी किया जा सकता है।